एक्सप्लोरर

'Nvidia के सीईओ Taylor Swift की तरह हैं, लेकिन...' मार्क जुकरबर्ग ने क्यों कही ये बात

मेटा के सीईओ जुकरबर्ग ने Jensen Huang के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिस पर लाखों लाइक्स और कई कमेंट्स आए. साथ ही जुकरबर्ग ने एक यूजर के सवाल का बड़ा दिलचस्प जवाब दिया.

Meta CEO Mark Zuckerberg Shares Picture: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में Nvidia के सीईओ Jensen Huang के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही जुकरबर्ग ने Jensen Huang को टेक वर्ल्ड का टेलर स्विफ्ट बताया.

जुकरबर्ग की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि दोनों ने अपनी जैकेट्स की अदला-बदली की है, क्योंकि Jensen Huang हमेशा अपनी सिग्नेचर ब्लैक जैकेट पहनने के लिए जाने जाते हैं. इस फोटो में जेन्सन ने जुकरबर्ग की ब्राउन जैकेट पहनी तो वहीं जुकरबर्ग ने जेन्सन की ब्लैक जैकेट पहनी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mark Zuckerberg (@zuck)

मार्क जुकरबर्ग ने Jensen Huang के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'जर्सी स्वैप'. जैसे ही इंस्टाग्राम पर पिक्चर अपलोड हुई, यूजर्स ने इस पर कमेंट भी करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने जब पूछा कि एनवीडिया के सीईओ कौन हैं, तो जुकरबर्ग ने इसका जवाब दिया कि Jensen टेक के लिए टेलर स्विफ्ट की तरह हैं.

मार्क जुकरबर्ग ने यूजर के सवाल पर ये कहा 

दरअसल, इंस्टाग्राम पर यूजर ने लिखा था कि मुझे नहीं पता कि वह कौन हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि आप इंजॉय कर रहे हैं. जुकरबर्ग ने इसी सवाल का जवाब दिया और हुआंग को लेकर कहा कि वह टेक के लिए टेलर स्विफ्ट की तरह हैं. जुकरबर्ग के इस कमेंट को 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा एनवीडिया के सबसे बड़े कस्टमर्स में से एक है, जिसने Nvidia से पिछली जनरेशन की लाखों चिप्स खरीदी हैं. जनवरी महीने में मार्क जुकरबर्ग ने बताया था कि मेटा के पास 2024 के अंत तक 3 लाख 40 हजार से ज्यादा एनवीडिया H100 GPUs होंगे. इतना ही नहीं मेटा के एआई प्लान्स में 6 लाख एनवीडिया जीपीयू के बराबर एक आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस सिस्टम को बनाना है. 

यह भी पढ़ें:-

PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब UAE में भी कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls
लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम
लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget