एक्सप्लोरर

PUBG और BGMI बनाने वाली कंपनी ने बनाया नया गेम Garuda Saga, इसमें गोला-बारूद नहीं धनुष-बाण से होगी लड़ाई

Garuda Saga: क्राफ्टन ने बीजीएमआई के बाद भारत के लिए देसी स्टाइल वाला एक और नया गेम लॉन्च किया है, जिसका नाम गरूड़ सागा है. इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.

Garuda Saga: अगर आप बैटर रॉयल गेम्स खेलने के शौकीन हैं, तो क्राफ्टन का नाम जरूर सुना होगा. दरअसल क्राफ्टन पबजी और बीजीएमआई जैसे बैटल रॉयल गेम्स बनाने वाली कंपनी का नाम है. इस कंपनी ने भारत में पहले पबजी को लॉन्च किया था, जिसने एक समय में काफी लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन उसके बाद भारत सरकार ने पबजी को भारत में बैन कर दिया था. उसके बाद क्राफ्टन ने खासतौर पर भारत के लिए बीजीएमआई गेम डेवलप किया इसलिए इसका नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया है. इस गेम ने भी पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है.

क्राफ्टन का देसी गेम

अब क्राफ्टन ने भारतीय गेमर्स के लिए एक खास गेम बनाया है, जिसे खेलने के बाद भारतीय गेमर्स को देसी अंदाज वाली फीलिंग आएगा, या यूं कहें कि थोड़ी बहुत रामायण वाला अनुभव भी हो सकता है. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस गेम में बाकी गेम्स की तरह से गोला बारूद और बम या बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इस बैटर रॉयल गेम में धनुष और बाण से लड़ाई होगी या कहें कि युद्ध होगा. 

इस कारण से कंपनी ने इस गेम का नाम गरूड़ सागा (Garuda Saga) रखा है. इस गेम को कुछ दिन पहले ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है. इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. क्राफ्टन की इंडियन ब्रांच ने इसे Alchemist Games के साथ मिलकर बनाया है. 

तीर-धनुष से लड़ेगा गरूड़

जैसा कि इस गेम के नाम से भी आपको पता चल ही गया होगा कि इस गेम में प्लेयर्स को एक ईगल यानी गरूड़ की भूमिका निभानी होगी. गरूड़ अपने हाथों में तीर-धनुष लेकर युद्ध के मैदान में उतरेगा और दुश्मनों का नाश करेगा. इस गरूड़ का काम राजा अल्लू को नरक की गहराइयों से निकालने में मदद करना होगा.

क्राफ्टन ने इस मजेदार इंडियन बैटल रॉयल गेम को चैप्टर वाइज़ रोलआउट किया है. इसमें कुल 19 चैप्टर होंगे, और हरेक चैप्टर में 15 मल्टी-वेव लेवल भी प्लेयर्स को मिलेंगे. इस गेम में आगे बढ़ने और अपने लेवल्स को बढ़ाने के लिए गरूड़ को अपनी शक्ति को बढ़ाना होगा.

यह भी पढ़ें:  AI के ग्लोबल इनोवेशन में भारत की होगी अहम भूमिका, Microsoft सीईओ सत्या नडेला ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget