एक्सप्लोरर

फ्री में मिलेगा वेरिफिकेशन बैज... पुराने ट्वीट भी कर सकते हैं शिफ्ट, ट्विटर की उलझनों के बीच इस कंपनी का बड़ा ऑफर

अगर आप टि्वटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पे नहीं करना चाहते हैं और फ्री में वेरीफिकेशन बैज हासिल करना चाहते हैं तो इस कंपनी का ऑफर जरूर जान लीजिए. 

ट्विटर को जब से एलन मस्क ने खरीदा है तब से लगातार इसमें अलग-अलग बदलाव किए जा रहे हैं. फिर चाहे वेरीफाइड अकाउंट के लिए पैसा देना हो या ट्विटर को लेकर नए नियम हो, अलग-अलग तरह के फैसले एलन मस्क की ओर से लिए जा रहे हैं. वेरिफिकेशन बैज के कलर और किन्हें कौन-सा बैज दिया जाएगा इसको लेकर भी नए-नए नियम आ रहे हैं.

ट्विटर की तमाम उलझनों के बीच इसके प्रतिद्वंदी कंपनी ने लोगों को एक शानदार ऑफर पेश किया है. इस ऑफर में लोग अपने ट्वीट को ट्विटर से माइग्रेट करके इस प्लेटफार्म पर ला सकते हैं और यहां फ्री में वेरिफिकेशन बैज भी हासिल कर सकते हैं. यानी वेरिफिकेशन बैज के लिए आपको इस प्लेटफार्म पर कोई पैसा नहीं देना है.

इस ऐप में मिलेगा फ्री में वेरिफिकेशन बैज

ट्विटर में हो रहे एक के बाद एक बदलाव के बीच इसके भारतीय प्रतिद्वंदी कू (koo) ने लोगों को एक शानदार ऑफर दिया है. इस ऑफर के तहत लोग ट्विटर के पुराने ट्वीट को कू में माइग्रेट कर सकते हैं और फ्री में वेरिफिकेशन बैज भी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कू पर स्विच होना होगा जहां  इसकी सेटिंग में आपको माइग्रेट ट्वीट का ऑप्शन मिल जाएगा. कू में अकाउंट बनाने के बाद ही आप माइग्रेट ऑप्शन को देख पाएंगे. ध्यान दें, माइग्रेट ऑप्शन के जरिए केवल आप अपने पुराने ट्वीट इस प्लेटफार्म पर ला पाएंगे न कि उन पर किए गए लाइक, कमेंट या रीट्वीट यहां आएंगे. 

बता दें कू भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है जिसकी शुरुआत मार्च 2020 में अप्रमी राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका द्वारा की गई थी. इस ऐप ने अगस्त 2020 में भारत सरकार के आत्मनिर्भर ऐप इन्नोवेशन का चैलेंज भी जीता था. भारत के तमाम बड़े नेता और हस्ती इस ऐप पर मौजूद हैं. 

कू(koo) के सीईओ ने कही ये बात

कू के CEO अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि ट्विटर में हो रहे एक के बाद एक बदलाव के बीच लोग तेजी से कू पर शिफ्ट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीते दिनों ट्विटर ने कई लोगों के अकाउंट बेवजह बिना चेतावनी के सस्पेंड कर दिए. जब से एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा है तब से लगातार यूजर और कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी परेशान हैं.

राधाकृष्ण ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का अकाउंट बेवजह सस्पेंड हो जाता है या किया जाता है तो मैं समझता हूं कि ये उसकी रचनात्मकता, विचार आदि सभी को खत्म कर देता है या ऐसा करने का प्रयास है. उन्होंने आगे कहा कि इस ब्लैक होल से बचने के लिए कू एक अच्छा ऑप्शन है. बस आपको कू में माइग्रेट होना है और सेटिंग में जाकर अपने पुराने ट्वीट किस प्लेटफार्म पर लाने हैं.

यह भी पढ़ें: लेन-देन के बाद देखना चाहते हैं अपनी पेमेंट हिस्ट्री तो ये है तरीका, गलत पेमेंट को ऐसे कर सकते हैं रिपोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget