एक्सप्लोरर

लेन-देन के बाद देखना चाहते हैं अपनी पेमेंट हिस्ट्री तो ये है तरीका, गलत पेमेंट को ऐसे कर सकते हैं रिपोर्ट 

एंड्रॉइड और आईफोन पर कैसे आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री चेक कर सकते हैं ये जानिए. अगर आपको किसी पेमेंट में समस्या आती है तो आप इसे इसी प्लेटफार्म पर रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

WhatsApp Pay: डिजिटलाइजेशन के इस दौर में आज सब कुछ इंटरनेट पर उपलब्ध है. खाने-पीने से लेकर रहने-ठहरने और बड़े से बड़े लेनदेन तक, सभी एक क्लिक के माध्यम से हो सकता है. भले ही आपको 1 रूपये की पेमेंट करनी हो या लाखों का बिजनेस ट्रांजैक्शन हो, ये सभी इंटरनेट के जरिए आज संभव है. भारत में यूपीआई का इस्तेमाल बढ़-चढ़कर किया जा रहा है. साल 2016 में केंद्र सरकार ने यूपीआई को लॉन्च किया था जिसके बाद ये लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है.

यूपीआई के सक्सेस रेट को देखते हुए मेटा (Meta) ने नवंबर 2020 में व्हाट्सएप पर UPI को पेश किया था. व्हाट्सएप का इस्तेमाल निजी बातों से लेकर बिजनेस के बड़े-बड़े काम काजो तक किया जाता है. इसी के चलते मेटा ने व्हाट्सएप में पेमेंट सर्विस को लांच किया था. आज व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप बन चुका है जो कई तरह की सुविधाएं सिंगल विंडो में अपने यूजर को दे रहा है.

व्हाट्सएप में यूपीआई आने के बाद लोग पेमेंट भी इसी से करने लगे. इससे उन सभी लोगों को फायदा हुआ जो पेमेंट के लिए दूसरे किसी ऐप का इस्तेमाल करते थे. इस फीचर के आने से लोगों का मोबाइल स्टोरेज तो बचा ही साथ ही दिमागी झंझट भी कम हुआ. अगर आप भी व्हाट्सएप पर UPI का रोजाना लेनदेन के लिए इस्तेमाल करते हैं तो जानिए कि आप कैसे इसकी पेमेंट हिस्ट्री ट्रैक कर सकते हैं. अगर आप अपने किसी पुराने लेन-देन को देखना चाहते हैं या अन्य कोई भी पेमेंट हिस्ट्री से जुड़ा काम हो तो आप ये व्हाट्सएप पर ही देख सकते हैं. इसके लिए एंड्रॉइड और आईफोन में क्या प्रक्रिया है वह जान लीजिए. 

एंड्रॉइड यूजर ऐसे ट्रैक करें पेमेंट हिस्ट्री

-सबसे पहले अपने एंड्राइड स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप को लॉन्च करें. इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रहे 3 डॉट को सेलेक्ट करें. यहां आपको पेमेंट का ऑप्शन ढूंढना है और क्लिक कर उसे खोलना है. क्लिक करने पर आपको पेमेंट हिस्ट्री का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक कर आप अपनी पुरानी पेमेंट को ट्रैक कर सकते हैं.

आईफोन पर ऐसे चेक करें

एंड्राइड की तरह आईफोन पर भी पेमेंट हिस्ट्री देखना आसान है. इसके लिए आप ऐप को खोलें और सेटिंग में जाकर पेमेंट ऑप्शन को सर्च करें. यहां जाने पर आपको पेमेंट हिस्ट्री का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद अब आप अपनी पुरानी पेमेंट को ट्रैक कर पाएंगे. 

गलत पेमेंट को ऐसे कर सकते हैं रिपोर्ट

अगर आपको किसी पेमेंट पर कोई समस्या आती है या गलत पेमेंट हो गई है तो आप इसे यहीं रिपोर्ट भी कर सकते हैं. पेमेंट को रिपोर्ट करने के बाद आप इसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए अगर आपको किसी पेमेंट का स्टेटस चेक करना है तो सबसे पहले आप ऐप को खोलिए और पेमेंट ऑप्शन पर जाकर पेमेंट हिस्ट्री पर जाइए. यहां आपने जिस भी पेमेंट को रिपोर्ट किया है उस पर क्लिक कीजिए और वहां आपको लेटेस्ट अपडेट पेमेंट से रिगार्डिंग दिखने लगेगा. 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर वीडियो डालकर लोगों ने कमाए 10 हजार करोड़, आप कब शुरू करेंगे खुद का रोजगार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget