एक्सप्लोरर

Festival Sale: जानिए Amazon-Flipkart में से किस प्रोडक्ट पर कौन दे रहा ज्यादा डिस्काउंट और बेस्ट डील

अमेजन की सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले यूजर्स के लिए सेल आज से ही शुरू हो जाएगी. यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू होकर दिवाली तक चलेगी. इसके अलावा Flipkart की सेल 'बिग बिलियन डेज' आज से शुरू होकर अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी.

देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू होने को है. लेकिन इससे पहले Flipkart और Amazon पर सेल की शुरुआत होने जा रही है. आज से दीवाली तक ई-कॉमर्स की ये दो दिग्गज कंपनियां कस्टमर्स के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आ रही हैं. अमेजन की सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले यूजर्स के लिए सेल आज से ही शुरू हो जाएगी. यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू होकर दिवाली तक चलेगी. इसके अलावा Flipkart की सेल 'बिग बिलियन डेज' आज से शुरू होकर अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी. इन दोनों ही सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर होम एप्लायंसेज में शानदार डील्स मिलने वाली हैं. आइए जानते हैं अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में किस पर बेस्ट डील मिल रही है.

ये स्मार्टफोन होंगे एक्सक्लूसिव अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल में आप नए स्मार्टफोन को कम दाम में खरीद सकेंगे. Flipkart Big Billion Days सेल में Google Pixel 4a पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन की प्राइस करीब 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है. वहीं Amazon Great Indian Festival सेल में OnePlus 8T पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा.

TV पर मिलेंगे ये ऑफर अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में टीवी पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा यहां आपको सोनी, सैमसंग, Mi, वनप्लस, एलजी जैसी ब्रैंड्स पर भी ऑफर मिलेगा. वहीं फ्लिपकार्ट पर टीवी पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट पर नोकिया की नई लॉन्च हुई स्मार्ट टीवी रेंज बिक्री के लिए पहली बार पेश की जाएगी.

AC पर ये है ऑफर इस फेस्टिव सीजन अगर आप एसी अपने घर लाना चाहते हैं तो अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसे 15,999 की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे. इसमें LG, Whirlpool, Daikin, Godrej जैसे ब्रांड्स के मॉडल उपलब्ध होंगे. वहीं फ्लिपकार्ट की सेल में AC खरीदने पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है.

रेफ्रिजरेटर पर कौन दे रहा है बढ़िया ऑफर? अगर आपको इस सीजन रेफ्रिजरेटर खरीदना है तो अमेजन की सेल में 666 रुपये प्रति महीने की शुरुआती ईएमआई के साथ अपने घर ला सकते हैं. इनमें Samsung, Whirlpool, Haier, गोदरेज, एलजी जैसे टॉप ब्रांड्स उपलब्ध हैं. वहीं फ्लिपकार्ट की सेल में फ्रिज पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यहां नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा.

वॉशिंग मशीन पर यहां मिलेगी बेस्ट डील बात करें अगर वॉशिंग मशीन की तो अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वॉशिंग मशीन को आप 742 रुपये प्रति महीने की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं. इसमें Whirlpool, LG, IFB, Haier, सैमसंग जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स अवेलेबल होंगे. वहीं फ्लिपकार्ट की द बिग बिलियन डेज सेल में वॉशिंग मशीन पर 55 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं.

किचन अप्लायंसेज पर मिलेंगे ये ऑफर अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में किचन अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में भी किचन अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

फेस्टिव सीजन में Samsung Galaxy M31 प्राइम भारत में लॉन्च, तीन महीने की अमेजन प्राइम मेंबरशिप का लाया ऑफर Flipkart और Amazon की सेल में इन सामान पर मिल रही बंपर छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget