एक्सप्लोरर

Flipkart और Amazon की सेल में इन सामान पर मिल रही बंपर छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स

फेस्टिव सीजन के चलते शुरू हो रही Flipkart और Amazon की सेल में हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, वॉशिंग मशीन, टीवी जैसे सामान पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप त्योहार से पहले ये सामान घर लाना चाहते हैं तो एक बार इन ऑफर्स पर नजर डाल लें.

फेस्टिव सीजन की शुरुआत देशभर में हो चुकी है. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स की भरमार है. Big Billion Days (BBD) सेल की शुरुआत 16 से 21 अक्टूबर तक फ्लिप्कार्ट पर चलेगी. इस सेल में आप स्मार्ट टीवी से लेकर वाशिंग मशीन पर बढ़िया डील पा सकते हैं.

टीवी पर मिलेगी बेस्ट डील Big Billion Days (BBD) सेल में OnePlus के टीवी पर डिस्काउंट के स्मार्टटीवी पर भी आपको बढ़िया डिस्काउंट मिल जाएगा.कंपनी के Y टीवी सीरिज पर इस सेल में आपको बेस्ट डिस्काउंट मिलेगा, OnePlus के 32 इंच के HD टीवी को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं इसके अलावा कंपनी के 43 इंच वाले फुल HD एंड्राइड टीवी को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. आपको बता दें कि Y टीवी सीरिज कंपनी की सस्ती और किफायती सीरिज है.

अगर आप थॉमसन के टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days सेल के तहत कंपनी के टीवी पर कई अच्छे ऑफर्स आपको मिल जाएंगे. बेस्ट प्राइस के तहत कंपनी के 24 इंच के LED HD टीवी को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. जबकि इसके 75 इंच का OATHPRO सीरिज के स्मार्टटीवी को सिर्फ 94,499 रुपये में ख़रीदा जा सकता है. इस समय कंपनी के पास 24 इंच से लेकर 75 इंच तक के शानदार स्मार्ट टीवी मौजूद हैं, और फ्लिप्कार्ट पर काफी अच्छी रेटिंग भी मिली हैं. फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले ये टीवी काफी बेहतर परफॉरमेंस देते हैं.

वॉशिंग मशीन पर पाएं शानदार ऑफर 17 अक्टूबर से शुरू हो रही अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वाशिंग पर कई अच्छे ऑफर्स मिलेंगे. जबकि प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी. इस सेल में अमेरीकन ब्रांड White-Westinghouse की सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन पर बढ़िया डील मिलेगी. इसके अलावा HDFC कार्ड होल्डर को 10 फीसदी का इंस्टेट कैश डिस्काउंट भी मिलेगा. कंपनी की वाशिंग मशीन की कीमत 7,299 रुपये से लेकर 9,799 रुपये तक जाती है.

थॉमसन दे रही शानदार ऑफर वहीं थॉमसन अपनी वाशिंग मशीन पर भी कई अच्छे ऑफर्स और बेस्ट प्राइस लेकर आई है. हाल ही में थॉमसन ने वाशिंग मशीन सेगमेंट में कदम रखा है. कंपनी की वाशिंग मशीन की कीमत 6,499 रुपये से लेकर 22,999 रुपये से शुरू होती है, और इनमें काफी बेहतर फीचर्स और क्वालिटी देखने को मिलती है. कंपनी के पास सेमीऑटोमैटिक और Fully ऑटोमैटिक मॉडल्स हैं. अगर आप SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेट डिस्काउंट भी मिलेगा.

इसके अलावा इस सेल में गोदरेज की सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन को 8,490 रुपये की शुरूआती की कीमत में ख़रीदा जा सकता है जबकि haier की वाशिंग मशीन को 7,990 रुपये की शुरूआती कीमत में ख़रीदा जा सकता है. अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में टीवी पर सिर्फ 99 रुपये देकर एक साल की वारंटी बढ़ा सकते हैं, इसके अलावा कई अन्य ऑफर्स का भी लाभ आप उठा सकते हैं.

हेडफोन और स्पीकर मिल रहे ये ऑफर वहीं Flipkart Big Billion Days सेल में हेडफोन और स्पीकर्स पर यूजर्स को 80 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है. सेल के दौरान आप कई ब्रांड के महंगे हेडफोन बहुत ही कम कीमत पर मिलेंगे. इसमें ब्लूटूथ हेडसेट, ट्रू वायरलेस हेडफोन के साथ-साथ ब्लूटूथ स्पीकर और साउंडबार भी ​शामिल हैं. सभी प्रोडक्ट्स पर आपको अलग-अलग ऑफर के हिसाब से छूट मिलेगी.

इन डिवाइस पर है ऑफर फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको कई पॉपुलर ब्रैंड्स के हेडफोन और स्पीकर्स पर छूट मिलेगी. इस फेस्टिव सीजन अगर आप ब्लूटूथ हेडफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप boAt Rockerz 255F Pro खरीद सकते हैं. इस सेल में यह डिवाइस सिर्फ 1,599 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा PTron Avento Plus Magnetic वायरलेस हेडफोन महज 699 रुपये में अवेलेबल है. वहीं Mivi DuoPods M20 True Wireless ब्लूटूथ हेडफोन को सिर्फ 1,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा. जबकि boAt Airdopes 381 True Wireless ब्लूटूथ हेडफोन केवल 1,899 रुपये में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें

Festival Sale: Flipkart Big Billion Days 2020 में इन iPhone पर मिल रहे धांसू ऑफर, कल से शुरू होगी सेल फोन की स्क्रीन को बनाएं बड़ी टीवी की स्क्रीन, जानिये क्या है स्क्रीन मिरर टेक्नॉलोजी?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
आपने जो शराब खरीदी वो कहीं नकली तो नहीं? अब चुटकियों में लगेगा पता, यह ऐप करेगा आपकी पूरी मदद
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget