एक्सप्लोरर

जानिए, WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने पर यह कैसे डमी ऐप में बदल जाएगा 

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करने पर वह यूजर्स के अकाउंट को डिलीट नहीं करेगा और हफ्तों तक रिमाइंडर भेजता रहेगा. बार-बार रिमांइडर भेजने पर भी यूजर्स प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो ऐप कुछ फंक्शन को सीमित कर देगा और यह बिना किसी बेसिक फीचर्स के एक डमी ऐप की तरह हो जाएगा. 

WhatsApp  यूजर्स कुछ समय पहले तक 15 मई से अकाउंट बंद होने का भय था लेकिन किसी का भी अकाउंट बंद नहीं हुआ, भले ही उसने नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं किया हो. कंपनी ने इससे पहले यूजर्स को अल्टीमेटम दिया था कि मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए यूजर्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा. लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि मैसेजिंग ऐप ने प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े अपडेट की घोषणा की है. 
 
व्हाट्सएप ने 15 मई की डेडलाइन से पहले कहा था कि वह नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करने पर भी यूजर्स के अकाउंट को डिलीट नहीं करेगा. लेकिन ऐसा नहीं है कि चीजें इतनी सरल हैं. हालांकि व्हाट्सएप आपका अकाउंट डिलीट नहीं करेगा, लेकिन यह कुछ फंक्शन को सीमित कर देगा. व्हाट्सएप यूजर्स को हफ्तों तक रिमाइंडर भेजता रहेगा लेकिन रिमाइंडर के बावजूद अगर यूजर्स प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं, तो ऐप पूरी तरह से बेकार हो जाएगा. बिना किसी बेसिक फीचर्स के एक डमी ऐप की तरह हो जाएगा. 
 
शुरुआत में इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल जारी रहेंगे
व्हाट्सएप यूजर्स रिमाइंडर भेजने के बाद भी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं नहीं करते हैं तो ऐप शुरुआती समय में इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल का जवाब देने देगा लेकिन चैट लिस्ट को का नहीं. आप नोटिफिकेशन इनेबल करके नोटिफिकेशन पैनल से वीडियो कॉल का , जवाब दे पाएंगे. फिर कुछ हफ्तों के बाद इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल भी आना बंद हो जाएगी.  लेकिन इस लेवल पर पहुंचने से पहले व्हाट्सएप आपको अनगिनत नोटिफिकेशन भेजेगा. 
 

कुछ समय बाद नोटिफिकेशन आने होंगे बंद 
व्हाट्सएप ने एक स्टेटमेंट में द  गार्डियन को बताया कि “कुछ हफ्तों की सीमित फंक्शनलिटी के बाद  आपको इनकमिंग कॉल या नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं मिलेंग और व्हाट्सएप आपके फोन पर मैसेज और कॉल सैड करना बंद कर देगा. उस समय यूजर्स को चुनना होगा कि वे या तो वे नई शर्तों को एक्सेप्ट करें या व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने से रोक दिए जाएं ” 
 
पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने पर दूसरे ऐप पर माइग्रेट करना ही होगा विकल्प 
रिमाइंडर यूजर्स को पॉलिसी एक्सेप्ट करने के लिए कहता है और यह कभी-कभी पॉप अप होता है. जब भी आप मैसेजिंग ऐप खोलते हैं तो यह आपके डिस्प्ले पर स्थायी रूप से दिखाई देगा. फिक्स्ड रिमाइंडर स्क्रीन से छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका मैसेज के नीचे दिए गए "एक्सेप्ट" बटन पर टैप करना है यदि आप प्राइवेसी पॉलिसी  नीति को स्वीकार करने के बारे में श्योर नहीं हैं, तो आप किसी दूसरे ऐप पर माइग्रेट कर सकते हैं क्योंकि व्हाट्सएप किसी भी यूजर को पॉलिसी को एक्सेप्ट किए बिना इसका उपयोग नहीं करने देगा.

हालांकि, जिन यूजर्स ने पहले ही पॉलिसी को एक्सेप्ट कर लिया है, उन्हें ऐप में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा.वे ऐप का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रख सकते हैं .   

यह भी पढ़ें-
 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 लॉन्च, Samsung Galaxy M42 5G से होगा मुकाबला

अतिरिक्त डेटा चाहिए? 100 रुपये से कम में Airtel, Jio, BSNL और Vi दे रहे हैं ये शानदार ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget