एक्सप्लोरर

Airtel vs Jio: सिर्फ एक प्लान में मिलेगा 912GB डेटा और 14 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, जानें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है सबसे अच्छा

Airtel vs Jio: अगर आप जियो या एयरटेल कंपनी के ग्राहक हैं, और सबसे अच्छा लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इन दोनों कंपनियों के सबसे महंगे और अच्छे प्लान के बारे में बताते हैं.

Best Long Term Plans: अगर आप डेली 2 से 3 जीबी डेटा यूज़ करते हैं, और अमेजन प्राइम या डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी ऐप्स देखने के शौकीन हैं, तो हम आपको भारत की दो सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियों की दो सबसे महंगी प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. 

एयरटेल और जियो कंपनी के ये दोनों प्लान अपनी-अपनी कंपनियों के दो सबसे महंगे प्लान्स हैं. एयरटेल और जियो के इन दोनों लॉन्ग टर्म प्लान की वैधता 365 दिनों की है. इसका मतलब है कि आप सिर्फ एक बार रिचार्ज कराएंगे तो पूरे एक साल के लिए रिचार्ज कराने की टेंशन से छुट्टी मिल जाएगी. आइए हम आपको एक-एक इन दोनों कंपनियों के सबसे महंगे और लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में बताते हैं.

एयरटेल का लॉन्ग टर्म प्लान

एयरटेल का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान 3,359 रुपये का है. इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है. इस प्लान में यूज़र्स को रोज 2.5जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है, जो पूरे एक साल में मिलाकर 912 जीबी से ज्यादा डेटा हो जाता है. 

इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोमिंग कॉल्स की भी एक साल तक मुफ्त सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें रोज 100 एसएमएस करने की सुविधा भी मिलती है. 

इस प्लान के साथ यूज़र्स को अनलिमिटेज 5G डेटा, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24*7 सर्किल की सुविधा (3 महीनों के लिए), फ्री हेलोट्यून्स, और विंक म्यूज़िक की सुविधा मिलती है.

जियो का लॉन्ग टर्म प्लान

जियो का सबसे महंगा प्लान 4,498 रुपये का है, जो कि 365 दिनों की वैधता वाला एक लॉन्ग  टर्म प्लान है. इस प्लान के साथ यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है, यानी एक साल में कुल मिलाकर 730 जीबी अनलिमिटेड 5जी डेटा दिया जाता है.

इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस के साथ-साथ अमेज़न प्राइम, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, जियो सिनेमा प्रीमियम समेत कुल 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त मिलता है.

इसका मतलब है कि अगर आप बहुत सारे ओटीटी ऐप्स पर वेब सीरीज, मूवी और डॉक्यूमेंट्री देखने के शौकीन हैं, तो आपको जियो का यह प्लान लेना चाहिए, क्योंकि इसमें आपके काफी पैसे बच सकते हैं. वहीं, अगर आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है, तो आप एयरटेल का लॉन्ग टर्म प्लान खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत जियो से कम है, और डेटा 900 जीबी से भी ज्यादा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel, VI और BSNL के यूजर्स को भारत सरकार ने दी चेतावनी, कहा ऐसे मैसेज पर भूलकर भी ना करें भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर
AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर
Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब, अब सरकार कर रही यह काम
Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब, अब सरकार कर रही यह काम
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget