एक्सप्लोरर

अरे ये क्या...अमेजन पर 4 हजार रुपये में बिक रही भैंस? क्यों वायरल हो रहा ये ऐड

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अमेजन का एक ऐड दिखाई दिया, जिसमें भैंस दिखाई दी. इसके साथ ही अमेजन के ऐड पर Shop Now लिखा था. आइए पूरा मामला जानते हैं.

Is Amazon Selling Buffalo? हम अक्सर कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें देखते ही रहते हैं. लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बिलकुल चौंका कर रख देती है. ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला. दरअसल, इंस्टाग्राम पर अमेजन का ऐड देखने को मिला, जिसमें एक भैंस दिखाई दे रही थी. इस ऐड को देखने के बाद ऐसा लगा कि अमेजन पर भैंस की ब्रिकी हो रही है क्योंकि जब इस पेज को खोलते हैं तो Shop Now लिखा आता है. इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अमेजन की ओर से इसे शेयर किया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर घर से लेकर बाहर तक हर जरूरत का सामान मिल जाता है, लेकिन क्या हो अगर आप सोचने लगे कि अमेजन पर अब भैंस भी बिक रही है. अमेजन का ये ऐड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भैंस दिखाई दे रही जो कि एक मैट पर खड़ी है. पहली नजर में आपको ऐड देखते ही यही लगेगा कि शायद यहां भैंस की बिक्री हो रही है, मगर ऐसा नहीं है. असल में यहां भैंस की नहीं बल्कि मैट की बिक्री हो रही है. 


अरे ये क्या...अमेजन पर 4 हजार रुपये में बिक रही भैंस? क्यों वायरल हो रहा ये ऐड

अमेजन पर भैंस नहीं बल्कि बिक रही मैट 

अमेजन के इस ऐड को ध्यान से देखने पर आपको एक मैट दिखाई देगी, जिस पर भैंस खड़ी हुई है. अमेजन पर इसका दाम 3 हजार 899 रुपये लिखा हुआ है. पहली नजर में आपको यही लगेगा कि भैंस को इतनी कीमत पर बेचा जा रहा है, लेकिन ये भैंस की नहीं बल्कि मैट की कीमत है जो अमेजन पर 4 हजार रुपये के करीब बिक रही है. पहले तो आपको कुछ समझ नहीं आएगा, लेकिन जब आप डिस्क्रिप्शन देखेंगे तो आपको ये पूरा खेल समझ आ जाएगा. अमेजन पर यह मैट 61 फीसदी डिस्काउंट के साथ 3 हजार 899 रुपये की बिक रही है. इस मैट की लंबाई 8 फीट 5 इंच है, जो कि गाय के लिए बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें:-

क्या वाकई आपका डेटा है सुरक्षित? एलन मस्क के दावे पर WhatsApp चीफ ने दिया जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget