एक्सप्लोरर

IQOO Z9 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें बेहतरीन डिजाइन और कैमरा फोन की कीमत

IQOO Z9 5G: आइकू ने अपना एक बेहतरीन मिडरेंज फोन भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम IQOO Z9 5G है. आइए हम आपको इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

IQOO Z9 5G Launched:  आइकू के इस फोन की चर्चा पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया और स्मार्टफोन मार्केट में चल रही थी. आज आखिरकार इस कंपनी ने अपने इस नए मिडरेंज स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को कंपनी ने दो खूबसूरत कलर्स, AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर, SONY IMX882 कैमरा सेंसर और Android 14 पर बेस्ड लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इस स्क्रीन में HDR 10+ सपोर्ट, DT- Star2 ग्लास प्रोटेक्शन और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इस फोन का डिस्प्ले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.

कैमरा: इस फोन में के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. मेन कैमरा OIS और EIS सपोर्ट से लैस 50MP के Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस प्राइस रेंज में सोनी के इस कैमरा लेंस वाला यह पहला फोन है. इसका दूसरा कैमरा  2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आता है. इसके बैक कैमरे से 30fps की स्पीड से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन का फ्रंट कैमरा 16MP का है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आता है.

प्रोसेसर: कंपनी ने इस फोन में प्रोसेसर के लिए 4nm वाले MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो ग्राफिक्स के लिए G610 MC4 GPU के साथ आता है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

बैटरी: इस फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी गई है.

कनेक्टिविटी: 5G (n1/n3/n5/n8/n28B/n40/n77/n78 बैंड्स), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS/ GLONASS/ Beidou, यूएसबी टाइप-सी जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत, सेल और लॉन्च ऑफर्स

iQOO Z9 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. इस फोन का दूसरा मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है. 

इस फोन को यूज़र्स अमेज़न और iQOO.com से खरीद सकते हैं. अमेज़न के प्राइम यूज़र्स के लिए इस फोन का अर्ली एक्सेस सेल 13 मार्च की दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. वहीं, आम यूज़र्स के लिए इस फोन की ओपन सेल 14 मार्च की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

इस फोन को HDFC और ICICI बैंक कार्ड  से पेमेंट करने वाले यूज़र्स को 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, यूज़र्स इस फोन को तीन महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में अब 3 से ज्यादा चैट्स को पिन कर पाएंगे यूजर्स, जानें इस नए फीचर की अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget