एक्सप्लोरर

गेमर्स के लिए शानदार होगा iQOO 13, मिलेंगे 50MP के 3 कैमरे, 6150mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग!

iQOO 13 Launch Date in India: iQOO 13 के जरिए गेमर्स को एक पॉवरफुल फोन का ऑप्शन मिलने वाला है, क्योंकि इसमें धांसू प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग और मस्त कैमरा मिलेगा.

iQOO 13 की लॉन्च डेट अब करीब आ गई है. वीवो का सब-ब्रांड आइकू ने अपने कई स्मार्टफोन्स से भारत और दुनियाभर के स्मार्टफोन यूज़र्स का विश्वास जीता है. यूज़र्स खासतौर पर परफॉर्मेंस के मामले में आइकू के डिवाइस पर भरोसा करने लगे हैं. अब कंपनी अपना एक नया फोन लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम iQOO 13 है. इस फोन की डिटेल्स सामने आने लगी है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

लेटेस्ट प्रोसेसर से होगा लैस

आइकू का यह फोन क्वालकॉम द्वारा लॉन्च किए गए लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला है, जिसे कंपनी ने आज ही लॉन्च किया है. इस प्रोसेसर में कई एआई फीचर्स के साथ बेहतर CPU, GPU और एआई बेस्ड परफॉर्मेंस मिलने वाली है. इस चिप के साथ यूज़र्स को काफी तेज चलने वाला प्रोसेसर मिलने वाला है, जो फोन में मल्टीटास्किंग वर्क, हार्डकोर गेमिंग आदि काफी स्मूद बना देगा. 

फोन में 144fps गेमप्ले के लिए SuperComputing chip Q2 भी दिया जाएगा. इसका मतलब साफ है कि इस फोन में गेमिंग का मजा एक अलग लेवल पर जाने वाला है. इसमें 6.8 इंच की 2K Flat AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, स्मूद विजुअल्स, वाइब्रेंट कलर्स समेत कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं. इसके अलावा फोन में 6,150 की बड़ी बैटरी भी मिलेगी, जो 120W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. 

फोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के कैमरा सेंसर की बात करें तो इसके पिछले हिस्से पर 50-50MP के तीन कैमरा सेंसर्स होंगे. इनमें से एक मेन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, और तीसरा टेलीफोटो लेंस कैमरा के साथ आ सकता है. इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इस फोन के फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाने की उम्मीद है.

इस फोन को चीन में 30 अक्टूबर और भारत में दिसंबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा. अब देखना होगा कि कंपनी इस फोन की भारत में कितनी कीमत तय करती है.

यह भी पढ़ें:

Qualcomm Snapdragon 8 Elite: कई बेहतरीन AI फीचर्स के साथ धांसू प्रोसेसर लॉन्च, इन फोन में मिलेगा नया SoC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget