एक्सप्लोरर

Apple iPhone 17 Event 2025 Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें एप्पल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग? जान लें हर डिटेल

Apple iPhone 17 Event 2025 Live Streaming: आईफोन 17 सीरीज लॉन्च में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है. 9 सितंबर की रात 10.30 बजे से इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी. इस इवेंट में आईफोन के अलावा भी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे.

Apple iPhone 17 Series Launch Event: साल के सबसे बड़े मोबाइल लॉन्च इवेंट में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. अमेरिकी टेक दिग्गज 9 सितंबर को 'Awe Dropping' इवेंट में बहुप्रतिक्षित आईफोन 17 सीरीज और दूसरे कुछ प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. इस इवेंट पर पूरे टेक जगत की नजरें टिकी हुई हैं. ऐप्पल के शौकीन लोगों को इस बार इवेंट से बड़ी उम्मीदे हैं. आइए जान लेते हैं कि यह इवेंट कब और कहां देखा जा सकता है और इसमें क्या-क्या लॉन्च होने की उम्मीद है.

कब और कहां देखें एप्पल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?

ऐप्पल का  'Awe Dropping' इवेंट 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात को 10.30 बजे शुरू होगा. इसे ऐप्पल टीवी, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. यानी आप घर बैठे ही इस इवेंट को लाइव देख सकेंगे. 

आईफोन 17 सीरीज में 4 मॉडल होंगे लॉन्च

आईफोन 17 सीरीज में ऐप्पल चार मॉडल लॉन्च करेगी. इसमें आईफोन 17 के अलावा आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स लॉन्च होंगे. प्रो मॉडल को इस बार नए डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. साथ ही प्लस मॉडल को रिप्लेस कर उसकी जगह अल्ट्रा-स्लिम एयर मॉडल लॉन्च किया जा रहा है. बाकी अपग्रेड के साथ इस सीरीज में पहली बार 24MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है.

AirPods Pro 3

'Awe Dropping' इवेंट में AirPods Pro 3 भी लॉन्च होने की उम्मीद है. अपग्रेड के तौर पर कंपनी इसके चार्जिंग केस को छोटा कर रही है. इसी तरह इयरबड्स का डिजाइन भी थोड़ा बदलाव जा सकता है. इसमें लाइव ट्रांसलेशन जैसा फीचर मिलने की भी उम्मीद है. 

Apple Watch Ultra

इस इवेंट में कंपनी नई वॉचेज भी पेश कर सकती है. Apple Watch Ultra 3 को दो साल बाद बड़ी अपग्रेड के साथ उतारा जा सकता है. इसी तरह किफायती दाम वाली Apple Watch SE को अपग्रेडेड डिस्प्ले और फास्टर प्रोसेसर से लैस कर उतारा जा सकता है. इसमें बड़ा डिस्प्ले, S11 प्रोसेसर, 5G प्रोसेसर और सैटेलाइट मैसेजिंग जैसे अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है. Apple Watch Series 11 में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, कंपनी ब्राइटनेस लेवल बढ़ाने के साथ इसे नए कलर पैलेट को उपलब्ध करवा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

ऐसे पहचानें असली और नकली SMS, TRAI ने बता दिया तरीका, अब फ्रॉड से बचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget