एक्सप्लोरर

कम बजट में तगड़े फीचर्स की चाह रखने वालों के लिए इंफिनिक्स ने लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, ये है कीमत

इंफिनिक्स ने अपने दो बजट स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिए हैं. इनकी सेल 11 फरवरी से शुरू होगी. 

Infinix Zero 5G 2023: हर कोई चाहता है कि उसे कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन मिल जाए जिसमें अच्छी रैम, दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और बढ़िया फीचर्स हों. अगर आप भी ऐसे स्मार्टफोन की चाह रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, इंफिनिक्स ने अपने दो बजट स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने Infinix Zero 5G 2023 सीरीज लॉन्च की है. जानिए इस सीरीज की खासियत क्या है.

2 सस्ते फोन किए लॉन्च 

इंफिनिक्स ने बीते दिन बाजार में इंफिनिक्स जीरो 5जी 2023 (Infinix Zero 5G 2023) और इंफिनिक्स जीरो 5जी 2023 टर्बो  (Infinix Zero 5G 2023 Turbo) स्मार्टफोन को लॉन्च किया. इन दोनों ही स्मार्ट फोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी, 8GB रैम और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. कीमत ही बात करें तो इंफिनिक्स के बेस मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है जबकि टॉप एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है. इन दोनों ही स्मार्टफोन को आप 11 फरवरी से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. 


स्पेसिफिकेशन

इंफिनिक्स जीरो 5G 2023 और इंफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो, दोनों एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इंफिनिक्स जीरो 5जी 2023 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5जी एसओसी पर काम करता है जबकि इंफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 5G चिपसेट पर काम करता है. दोनों स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम मिलती है जिसे आप 13 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

इन दोनों स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा के लिहाज से देखें तो दोनों स्मार्टफोन में आपको रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं. वही, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

सस्ते में मिल रहे ये स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से आप सैमसंग गैलेक्सी M33 5G स्मार्टफोन को 16,999 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी A23 5जी को 22,999 रुपये और रेडमी A1 को 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर आपको 30 से 32% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 7 फरवरी को लॉन्च होगा Oneplus 11 5G, फोन में 5 साल तक मिलेगी ये खास सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
क्या होते हैं Anti-Reflective स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करते हैं काम और क्या होते हैं इसके नुकसान
क्या होते हैं Anti-Reflective स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करते हैं काम और क्या होते हैं इसके नुकसान
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget