एक्सप्लोरर

7 फरवरी को लॉन्च होगा Oneplus 11 5G, फोन में 5 साल तक मिलेगी ये खास सुविधा

वनप्लस 11 5G में कंपनी ग्राहकों को एक खास सुविधा देगी. इस तरह की सुविधा वनप्लस ने अभी तक अपने किसी स्मार्टफोन में नहीं दी हैं. इस विषय में वनप्लस ने ट्वीट भी किया है.

Oneplus 11 5G: चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वनप्लस 7 फरवरी को भारत में वनप्लस 11 5G को लॉन्च करेगी. इसी दिन कंपनी वनप्लस 11R, एक स्मार्ट टीवी, वनप्लस इयरबड्स और वनप्लस पैड को भारत में पेश करेगी. बता दें, कंपनी अपना पहला पैड इस इवेंट में लांच करेगी. वनप्लस के पैड को लेकर लोग एक्साइटिड है क्योंकि ये कंपनी का पहला पैड है और इसमें कई खास फीचर्स मिलने का दावा किया जा रहा है. इधर, वनप्लस 11 5G में भी कंपनी ग्राहकों को एक खास सुविधा दे रही है जो आज से पहले कंपनी ने किसी स्मार्टफोन में नहीं दिया. 

कंपनी का पहला स्मार्टफोन जिसमें मिलेगी ये खास सुविधा

दरअसल, वनप्लस 11 5G कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें लॉन्ग टर्म एंड्राइड अपडेट सपोर्ट आपको कंपनी की तरफ से मिलेगा. इस बात की पुष्टि कंपनी ने ट्विटर के जरिए की है. इस 5G फोन में आपको 4 साल तक एंड्रॉयड ओएस अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट कंपनी की ओर से दिया जाएगा. ये कोई हैरान करने वाली बात नहीं हैं क्योंकि ये एक फ्लैगशिप फोन है और लोग इस तरह की सुविधा कंपनी से एक्सपेक्ट करते हैं.

S23 सीरीज से सस्ता होगा Oneplus 11 5g

कोरियन कंपनी सैमसंग ने 1 फरवरी को S23 सीरीज लॉन्च की. इस सीरीज के लॉन्च होने पर वनप्लस ने कंपनी का मजाक बनाया. ऐसा इसलिए क्योंकि S23 सीरीज काफी महंगी है और इसमें मिलने वाली फीचर्स भी उतने बेहतर नहीं है. वनप्लस ने लोगों से कहा कि सैमसंग का अल्ट्रा मॉडल 1 लाख से ऊपर का है जबकि वनप्लस का नया फोन अफॉर्डेबल प्राइस में आएगा और इसमें आपको बेहतरीन फीचर्स कम दाम में मिलेंगे. 

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर के जरिए ये बताया कि वनप्लस 11 5G 2 स्टोरेज ऑप्शन में आएगा. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वनप्लस के 16 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 61,999 रुपये हो सकती है. हालांकि सटीक जानकारी मोबाइल फोन के लांच होने के बाद ही सामने आएगी. 

S23 सीरीज को कर सकते है प्री-बुक

अगर आप सैमसंग की S23 सीरीज खरीदना चाहते हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लिए स्मार्टफोन प्री-बुक कर सकते हैं. फोन  बुक करने पर कंपनी आपको कई ऑफर भी दे रही है. सैमसंग गैलेक्सी S23 की कीमत 79,999 है. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस की कीमत 94,999 रुपये है जबकि सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की कीमत 1,24,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: इस रेस्तरां में इंसान नहीं रोबोट ले रहे ऑर्डर, जानिए कहां है यह अनोखा रेस्टोरेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget