एक्सप्लोरर

सिर्फ पांच साल बाद इंसान हो जाएगा अमर! गूगल के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या है नैनोरोबोट्स

What are Nanorobots: गूगल के पूर्व वैज्ञानिक और मशहूर भविष्यवक्ता रे कुर्ज़वील ने हाल ही में दावा किया है कि आने वाले वर्षों में इंसान अमरता हासिल कर सकता है.

What are Nanorobots: गूगल के पूर्व वैज्ञानिक और मशहूर भविष्यवक्ता रे कुर्ज़वील ने हाल ही में दावा किया है कि आने वाले वर्षों में इंसान अमरता हासिल कर सकता है और यह संभव होगा नैनोरोबोट्स की मदद से. कुर्ज़वील, जो कंप्यूटर विज्ञान और भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं, अब तक की गई 147 में से करीब 86% भविष्यवाणियां सही साबित कर चुके हैं.

इंटरव्यू के दौरान किया दावा

जानकारी के अनुसार, एक यूट्यूब इंटरव्यू में टेक व्लॉगर अडाजियो से बात करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह जेनेटिक्स, नैनोटेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रही तेज़ प्रगति इंसानी जीवन को पूरी तरह बदल सकती है. उनका मानना है कि यही तकनीकी क्रांति इंसानों को 2030 तक मौत से बचा सकती है, एक ऐसा समय जब जीवन अनंत हो जाएगा.

क्या होते हैं नैनोबोट्स

कुर्ज़वील का मानना है कि नैनोबोट्स जो कि बेहद सूक्ष्म रोबोट होते हैं और जिनका आकार केवल 50 से 100 नैनोमीटर होता है, आने वाले वर्षों में हमारे शरीर के अंदर रक्तप्रवाह के ज़रिए घूम सकेंगे. अभी ये तकनीक रिसर्च में डीएनए प्रोब, सेल इमेजिंग और दवा पहुंचाने जैसे कामों में इस्तेमाल हो रही है लेकिन भविष्य में यही नैनोबोट्स कोशिकाओं को ठीक कर बुढ़ापे और बीमारियों से लड़ने में सक्षम होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नैनोटेक्नोलॉजी शरीर को इस तरह बेहतर बनाएगी कि कोई भी व्यक्ति कुछ भी खाकर भी चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान रह सकेगा.

पहले की भविष्यवाणियां भी निकली हैं सही

कुर्ज़वील की पहले की कई भविष्यवाणियां भी सही निकली हैं जैसे कि कंप्यूटर द्वारा शतरंज में इंसान को हराना, इंटरनेट का तेज़ी से बढ़ना और वायरलेस तकनीक का वर्चस्व में आना. साल 2003 में उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि भविष्य में नैनोबोट्स हमारे पाचन तंत्र और रक्त में घूमते हुए शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व देंगे बाक़ी बेकार हिस्सों को बाहर निकाल देंगे और सब कुछ हमारे वायरलेस नेटवर्क से जुड़कर करेंगे.

गूगल ने उन्हें 2012 में मशीन लर्निंग और लैंग्वेज प्रोसेसिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए हायर किया था. गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ने उनकी भूमिका को एक ही वाक्य में समझाया था: “गूगल की भाषा समझने की क्षमता को बेहतर बनाना.”

यह भी पढ़ें:

Operation Sindoor: क्या है 'Loitering Munition' तकनीक, जिससे भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया सटीक वार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget