एक्सप्लोरर

Apex Legends कैसे खेलें, जानें नियम, हथियार और गेमिंग मास्टर बनने की टिप्स एंड ट्रिक्स

How to play Apex Legends: एपेक्स लीजेंड्स एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे दो या तीन खिलाड़ियों की टीम में खेला जाता है. आइए हम आपको इस गेम के बारे में बताते हैं.

Apex Legends: आज की आधुनिक दुनिया में गेमिंग इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी ई-सपोर्ट्स काफी तेजी से आगे बढ़ा है. भारत के बहुत सारे गेमर्स बैटल रॉयल गेम्स के दीवाने बन चुके हैं. कुछ साल पहले पबजी का क्रेज भारतीय गेमर्स पर ऐसा छाया था कि उसका प्रभाव उस गेम के भारत में बैन होने के 4 साल बाद भी बरकरार है.

इस वक्त भारत के सबसे ज्यादा पॉपुलर बैटल रॉयल गेम की बात करें तो इस लिस्ट में बीजीएमआई, फ्री फायर मैक्स, जेनिसन इंपैक्ट, सीओडी मोबाइल, और एपेक्स लीजेंड्स जैसे कई गेमों के नाम शामिल हैं. हम आपको अपने इस आर्टिकल में एपेक्स लीजेंड्स गेम के बारे में बताएंगे. हम आपको इस गेम को खेलने का तरीका, नियम, इन-गेम आइटम्स और इस गेम में जीत हासिल करने का तरीका भी बताते हैं.

एपेक्स लीजेंड्स को खेलने का तरीका

इस गेम को शुरू करने से पहले गेमर्स दो या तीन खिलाड़ियों की एक टीम बनाते हैं. उसके बाद खिलाड़ी एक लीजेंड को चुनते हैं, जो खास क्षमताओं वाला एक कैरेक्टर होता है. उसके बाद सभी टीम विमान से एक द्वीप पर कूदती हैं. ट्वीप पर कूदने के बाद सभी टीमों को सबसे पहले हथियार, शील्ड और लड़ाई लड़ने के लिए अन्य इन-गेम आइटम्स को ढूंढकर अपने पास जमा करना पड़ता है, ताकि किसी दूसरी टीम से लड़ाई करते वक्त उनके पास किसी चीज की कमी ना हो.

इस गेम के दौरान मैप पर एक रिंग होती है, जो धीरे-धीरे सिकुड़ती जाती है. उस रिंग के अंदर ही सभी खिलाड़ियों को रहना होता है. अगर खिलाड़ी रिंग के बाहर रहेंगे तो मारे जाएंगे और गेम से बाहर हो जाएंगे. इस रिंग के सिकुड़ने के साथ-साथ सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के पास आते जाते हैं, और लड़ाई ज्यादा रोमांचक होती जाती है.

एपेक्स लीजेंड्स का नियम 

  • इस गेम में अधिकतम तीन खिलाड़ियों की टीम बनाई जाती है.
  • गेम के दौरान खिलाड़ियों को अपने साथियों से बातचीत करती रहनी चाहिए और उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए. 
  • अगर कोई खिलाड़ी गेम के दौरान किसी अन्य टीम के खिलाड़ी के हाथों मर जाता है. तो उसकी टीम का खिलाड़ी उसे फिर से जीवित कर सकता है.
  • इस गेम में चीटिंग करना नियमों के खिलाफ है और गेमर्स किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी नहीं कर सकता है.
  • इसके अलावा अपने अकाउंट की प्राइवेसी को मेंटेन करें और किसी के साथ भी अपने अकाउंट की जानकारी साझा ना करें.

इन-गेम आइटम्स

  • हथियार: इस गेम में गेमर्स को बहुत तरह के हथियार मिलेंगे, जिनमें शॉट गन से लेकर राइफल और ग्रेनेड तक शामिल हैं. 
  • गियर: इसमें गियर और अटैचमेंट्स पा सकते हैं जो उनकी लड़ाई की क्षमता को बढ़ाते हैं.
  • शील्ड: इस गेम में खिलाड़ी की रक्षा करने के लिए शील्ड और आर्मर भी मौजूद रहते हैं, जिसके जरिए वह खुद को दुश्मनों के हमले से बचा सकते हैं.
  • हेल्थ: मेडिकिट्स और शील्ड सेल्स होते हैं, जो खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं और उनके लिए शील्ड प्रदान करते हैं.

इस गेम को जीतने के टिप्स

  • अपने लीजेंड्स का चयन सोझ-समझकर करें, क्योंकि हरेक लीजेंड की अपनी-अपनी विशेष क्षमताएं होती हैं, जो खेल के दौरान उपयोगी हो सकती है.
  • टीम के साथी के साथ मिलकर खेलें और उनसे बातचीत करते रहें. टीम के साथ मिलकर खेलने से जीतने की संभावना बढ़ जाती है.
  • इस गेम में एक पिंग सिस्टम है, जिसका उपयोग करके खिलाड़ी अपने साथियों को गेम की महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकते हैं. 
  • इस गेम में अपने-आप को बेहतर स्थिति में रखने के लिए मैप को अच्छे से जानना बेहद जरूरी होता है. 
  • इस गेम को जीतने के लिए अच्छी स्ट्रेटेजी बनाने की जरूरत है.
  • इसके अलावा गेम में अच्छी पोजिशनिंग का होना भी जरूरी होता है, इससे लड़ाई में फायदा हो सकता है.
  • इन सभी के अलावा जीतने का सबसे बड़ा टिप्स अभ्यास करना है. गेमर्स अभ्यास करते रहेंगे तो गेम की चीजों को जानेंगे और गेम के मास्टर बन जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: BGMI खेलकर लाखों रुपये कमाने का मौका: नए टूर्नामेंट का हुआ ऐलान, जीतने वाले को मिलेंगे ₹25,00,000!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget