एक्सप्लोरर

YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज होने में कितने पैसे मिलते हैं? यहां समझिए 

YouTube Earning: यूट्यूब टैलेंट दिखाने के अलावा आज पैसे कमाने का जरिया भी बन गया है. लोग यूट्यूब पर वीडियो बनाकर करोड़ो रुपये भी कमा रहे हैं.

How Much Does YouTube Pay for 1000 View? एक जमाना था जब व्यक्ति दिन-रात मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाता था. तब सुविधाएं और टेक्नोलॉजी वैसी नहीं थी जैसी आज हैं. आज लोग स्मार्ट तरीके से पैसे कमा रहे हैं. यूट्यूब के आने के बाद अब कोई भी घर बैठे अपने कंटेंट के जरिए पैसे कमा सकता है. कई यूट्यूबर्स तो ऐसे हैं जिन्हें यूट्यूब ने एक प्लेटफार्म प्रदान किया और आज वे दूसरे क्षेत्रो में भी काम करने लगे हैं जैसे बॉलीवुड, फाइनेंस आदि. यूट्यूब के पोटेंशियल को देखते हुए आज हर युवा एक न एक बार ये जरूर सोचता है कि क्यों न यूट्यूब चैनल बनाया जाए. यूट्यूब चैनल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी रहते हैं. जैसे 1000 व्यूज पर कितनी कमाई होगी? और भी बहुत कुछ. 

आज हम आपको ये बताएंगे कि आपको यूट्यूब कैसे पेमेंट करता है. यानि आपको कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलेंगे.

समझ लीजिए ये बात 

देखिए यूट्यूब से आपकी कमाई कितनी होगी ये बात आपको कोई भी नहीं बता पाएगा क्योकि ये पूरा खेल व्यूज और वीडियो पर चलने वाले Ads पर निर्भर करता है. कई जगह दावा किया जाता है कि यूट्यूब 1,000 व्यूज में 1,500 रुपये देता है. कई जगह 1,000 बताया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है. देखिए ये बात सच है कि आपकी कमाई व्यूज से ही होती है लेकिन इसमें अहम रोल Ads का रहता है. 

जैसे अगर किसी वीडियो पर 10,000 व्यूज आएं हैं और उसपर ad कम चला है या लोगों ने Ads को स्किप किया है तो आपकी कमाई इस केस में कम होगी. वहीं अगर किसी वीडियो पर 5,000 या 2,000 व्यूज हैं लेकिन उसपर चले Ads की कीमत ज्यादा है और उसे सभी लोगों ने देखा है तो इस केस में 2,000 व्यूज वाले की कमाई 10,000 वाले से ज्यादा होगी. रही बात कि यूट्यूब 1,000 व्यूज में कितने पैसे देता है तो साल 2022 के डेटा के मुताबिक, अमेरिका में यूट्यूबर्स की कमाई लगभग 4600 डॉलर (लगभग 3,77,234 रुपये) मंथली हुई है. एवरेज देखें तो क्रिएटर्स को कंपनी 1,000 व्यूज पर 18 डॉलर (लगभग 1558 रुपये) का भुगतान करती है. ध्यान दें, आपकी कमाई कंटेंट, Ads और व्यूज पर निर्भर करती है. आप किस कैटेगरी का कंटेंट बनाते हैं ये भी पेमेंट में अहम रोल निभाता है.

जैसे अगर आप कोई मार-काट से जुडी खबर या विजुअल दिखा रहे हैं तो इसमें रेवेन्यू अपने आप कम हो जाता है और ये लिमिटेड सेक्शन में चली जाती है. वहीं, कोई कॉमिडी से जुडी वीडियो है तो वह अच्छा पैसा कमा सकती है. अगर आप भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कंटेंट ओरिजिनल हो. अगर आप मेहनत कर सही कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं तो आप मंथली 5 डिजिट तक की कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढें: एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ ChatGPT, ऐसे डाउनलोड करें ओरिजिनल ऐप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget