एक्सप्लोरर

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ ChatGPT, ऐसे डाउनलोड करें ओरिजिनल ऐप 

ChatGPT App for Android: ओपन एआई ने चैट जीपीटी ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी कुछ देशों में लाइव कर दिया है. अब आप प्लेस्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.


How to download ChatGPT app for Android: ओपन एआई ने कुछ दिन पहले प्लेस्टोर पर चैट जीपीटी ऐप के लिए प्री-आर्डर पेज लाइव किया था. अब कंपनी ने बीते दिन ऐप को कुछ देशो में लॉन्च कर दिया है. ओपन एआई ने ऐप भारत, ब्राजील, US और बांग्लादेश में लॉन्च किया है. आने वाले समय में कंपनी इसे दूसरे देशो में भी लॉन्च करेगी. फिलहाल इन देशों के यूजर्स प्लेस्टोर पर जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान दें, प्लेस्टोर से उसी ऐप को डाउनलोड करें जिसे ओपन एआई ने पब्लिश किया हो. अगर आप दूसरा कोई ऐप डाउनलोड कर लेते हैं तो आपका डेटा लीक या हैक हो सकता है. दरअसल, प्लेस्टोर पर एक ही नाम से कई ऐप्लिकेशन मौजूद हैं जिन्हें हैकर्स द्वारा इसी काम के लिए बनाया गया है ताकि वे लोगों का डेटा चुरा पाएं. ऐसे में सावधानी से ऐप को इनस्टॉल करें.

चैट जीपीटी को ओपन एआई ने पिछले साल लॉन्च किया था. इस चैटबॉट ने बेहद कम समय में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की कि ये आज ये दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. एंड्रॉइड फोन के लिए चैट जीपीटी ऐप के इंटरफेस को थोड़ा बदला गया है लेकिन इसके काम-काज करने का तरीका वही है. चैटबॉट से आप वेब की तरह ही सवाल जवाब कर सकते हैं. ऐप यूज करते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी दोस्त से बात कर रहे हों.

ऐसे करने डाउनलोड 

  • सबसे पहले प्लेस्टोर पर जाएं और ChatGPT ऐप लिखें 
  • अब आपको ओपन एआई के लोगो वाला एक ऐप दिखेगा. आपकी सुविधा के लिए हम यहां इसकी तस्वीर जोड़ रहे हैं
  • ऐप को इंस्टाल करने के बाद आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें, अगर आप पहली बार ऐप यूज कर रहे हैं तो गूगल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर लें.

ऐसे लोग जो पुराने अकाउंट से लॉगिन करेंगे वे अपने पुराने कन्वर्सेशन भी देख पाएंगे. यानि आपने जो सवाल-जवाब वेब में किए होंगे वो आपको ऐप में भी दिखेगा. बता दें, चैट जीपीटी के इस वक्त 2 वर्जन मौजूद हैं. पहला फ्री जो चैट जीपीटी-3 पर बेस्ड है और दूसरा एडवांस GPT-4 पर. GPT-4 में आपको जवाब इंटरनेट से भी मिलेंगे. यानि ये चैटबॉट इंटरनेट से भी चीजें सर्च कर सकता है जबकि फ्री वर्जन में ऐसा नहीं है. 

यह भी पढ़ें: QLED TV और OLED TV में क्या है अंतर, जानें टेक्नोलॉजी में कौन है स्मार्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget