एक्सप्लोरर

Honor का पहला लैपटॉप जल्द होगा भारत में लॉन्च, Xiaomi से होगा असली मुकाबला

स्मार्टफोन सीरिज में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद अब Honor लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है, यहां इसका सीधा मुकाबला Xiaomi एक अलावा लेनोवो, एचपी, डैल और ऐसर जैसे ब्रांड्स से होगा.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor  अब जल्द ही लैपटॉप सेगमेंट में दस्तक देने वाली है. कंपनी अब अपना नया लैपटॉप भारत में लॉन्च करने जा रही है. Honor ने इसके लिए Flipkart के साथ साझेदारी की है. इस नए लैपटॉप के आने के बाद इसका सीधा मुकाबला Xiaomi के नया लैपटॉप से होगा. आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास होगा इसमें.

Honor MagicBook 15 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर ही होगी. आपको बता दें कि कंपनी का यह लैपटॉप पहले से ही ग्लोबल मार्केट में बिक रहा है, और काफी पसंद भी किया जा रहा है. कंपनी ने इसमें ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स को शामिल किया है.

Honor MagicBook 15 लैपटॉप में 15.60 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जोकि 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस है. इसके अलावा इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर मिलेगा जोकि 8 GB रैम और 256GB, SSD स्टोरेज से लैस होगा.कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 USB पोर्ट्स, HDMI पोर्ट, हेडफोन और माइक जैके जैसे फीचर्स मिलेगे.

नया लैपटॉप फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इसके साथ 65वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा. प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस लैपटॉप में पॉपअप कैमरा भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट वाला पावर-बटन भी मिलेगा. इस लैपटॉप का वजन 1.53 किलोग्राम होगा और इसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है.

Xiaomi से होगा असली मुकाबला

Honor MagicBook 15 लैपटॉप का सीधा मुकाबला Xiaomi के नए Mi Notebook सीरीज से होगा जोकि हाल ही में भारत में लॉन्च की गई हैं. इस सीरीज के तहत Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition पेश किये गये है. जिनकी कीमत क्रमश: 41,999 रुपये और 54,999 रुपये है.

ये लैपटॉप 65 वॉट फ़ास्ट चार्जर से लैस हैं. Mi Notebook 14 Horizon Edition लैपटॉप 8GB रैम और 512GB के SATA SSD स्टोरेज के साथ आता है. इस लैपटॉप का वजन 1.35 किलोग्राम है. लेकिन इसमें अलग से  Mi Webcam HD मिलता है. Xiaomi एक अलावा लेनोवो, एचपी, डैल और ऐसर जैसे ब्रांड्स से होगा.

यह भी पढ़ें  8GB रैम के साथ Oppo A72 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इस फोन से होगा आमना-सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget