एक्सप्लोरर

Google पर महाकुंभ सर्च करने पर हो रही 'पुष्पवर्षा', गुलाब की पंखुड़ियों से भर जाएगी स्क्रीन, ऐसे लें आनंद

Mahakumbh 2025 की शुरुआत हो चुकी है. 26 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे. इस मौके पर गूगल भी खास एनिमेशन के जरिये इस आयोजन का जश्न मना रही है.

आस्था के महापर्व महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. 13 जनवरी से शुरू हुआ दुनिया का यह सबसे बड़ा मेला 26 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान इसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. इस मौके पर गूगल भी अपनी तरह से महाकुंभ का जश्न मना रही है. अब अगर कोई गूगल पर महाकुंभ सर्च करता है तो स्क्रीन पर 'फूलों की बारिश' हो रही है. आप भी अपने डेस्कटॉप या मोबाइल में इस एनिमेशन का मजा ले सकते हैं. आइये जानते हैं कि गूगल ने क्या खास इंतजाम किया है.

महाकुंभ सर्च करने पर हो रही 'पुष्पवर्षा'

गूगल पर महाकुंभ सर्च करने पर स्क्रीन पर गुलाबों की पंखुड़ियां गिरने वाला एनिमेशन दिख रहा है. इसका आनंद लेने के लिए अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर गूगल सर्च को ओपन करना होगा. इसके बाद यहां हिंदी या इंग्लिश में महाकुंभ लिखें. अब जैसे ही आप सर्च पर क्लिक या टैप करेंगे, सर्च रिजल्ट के साथ ही स्क्रीन पर गुलाब की पंखुड़ियां गिरने वाला एनिमेशन चलने लगेगा.

शेयर करने का भी मिल रहा ऑप्शन

इस एनिमेशन के साथ स्क्रीन पर नीचे की तरफ तीन ऑप्शन भी आ रहे हैं. पहले ऑप्शन पर क्लिक कर इस एनिमेशन को बंद किया जा सकता है. दूसरे पर जैसे-जैसे टैप करते जाएंगे, गुलाब की पंखुड़ियां उतनी ही ज्यादा होती जाएंगी. तीसरे ऑप्शन पर क्लिक कर इस एनिमेशन के साथ स्क्रीन को शेयर किया जा सकता है.

स्क्विड गेम सीजन 2 के प्रमोशन के लिए भी आया था एनिमेशन

Squid Game सीजन 2 की स्ट्रीमिंग वाले दिन भी गूगल ने ऐसा एनिमेशन पेश किया था. उस दिन यूजर्स को गूगल सर्च पर ही यह गेम खेलने का मौका मिल रहा था. इस गेम में ग्रीन स्वेटसूट में 6 वर्चुअल किरदार नजर आए थे, जिन्हें फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाना था. इसके लिए गेम कंट्रोल भी स्क्रीन पर ही दिए गए थे.

ये भी पढ़ें-

क्या UPI पिन डालते ही उड़ जाएगा पैसा? Jumped Deposit Scam पर NPCI ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT, इस कंपनी ने मचा दिया तहलका
सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT, इस कंपनी ने मचा दिया तहलका
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
WhatsApp पर बदलेगा Two-Step Verification सिस्टम, होगा ये चेंज
WhatsApp पर बदलेगा Two-Step Verification सिस्टम, होगा ये चेंज
Apple Siri AI Update: Apple की नई Siri करेगी ChatGPT जैसे काम, जानिए किन iPhone में मिलेगा नया AI फीचर
Apple की नई Siri करेगी ChatGPT जैसे काम, जानिए किन iPhone में मिलेगा नया AI फीचर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget