एक्सप्लोरर

Google Pixel 8 सीरीज में मिलेगा ऑडियो मैजिक इरेजर, वीडियो में देखिए कैसे काम करेगा ये फीचर 

Google Pixel 8 series : गूगल के अपकमिंग पिक्सल 8 सीरीज में ऑडियो मैजिक इरेजर मिलेगा. ये दुनिया की पहली ऐसी स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें ये फीचर मिलने वाला है.

Google Pixel 8 Series Magic Audio Editor: गूगल अक्टूबर में Google Pixel 8 और 8 Pro को बाजार में पेश कर सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है. कंपनी ने इस साल हुए I/O 2023 इवेंट में नई सीरीज के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी. इस बीच गूगल के अपकमिंग सीरीज को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, पिक्सल 8 सीरीज में कंपनी ऑडियो मैजिक इरेजर देगी. इसकी मदद से आप किसी वीडियो में noise, साउंड आदि को कंट्रोल कर पाएंगे. ये फीचर किस तरह काम करेगा इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किये गया है जिसे हम यहां जोड़ रहे हैं.

ऑडियो मैजिक इरेज़र Google के फ़ोटो वीडियो एडिटर का हिस्सा प्रतीत होता है. ये फीचर पहले वीडियो में ध्वनियों की पहचान करता है और फिर "शोर," "लोग," और "संगीत" के लिए स्लाइडर प्रदान करता है. आप लेफ्ट/राइट का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो को एडिट कर पाएंगे. इस वीडियो की टैगलाइन है- ऑडियो मैजिक इरेज़र वाला एकमात्र फ़ोन" और इसके बाद एक और लाइन लिखी आती है तो कंपनी का एक्सिस्टिंग फ्रेज है, Google द्वारा इंजीनियर किया गया एकमात्र फ़ोन".

ब्लू कलर में आएगा Pixel 8 Pro 

वीडियो में दिख रहा फोन Pixel 8 Pro हो सकता है. ये स्मार्टफोन नीले कलर में आपको मिलेगा. पीछे की तरफ तीनो कैमरा सेंसर को एक ही फ्रेम के अंदर रखा गया है. उसके बगल में एक एलईडी फ्लैश लाइट और टेम्परेचर सेंसर आपको मिलेगा. कैमरा के साथ दिख रहा मेटल साटन फिनिश में लग रहा है. यानि ये चमकदार नहीं है.

iPhone 15 सीरीज का सभी को इन्तजार 

एप्पल के iPhone 15 सीरीज का सभी को इंतजार है. लीक्स की माने तो कंपनी 13 सितम्बर को iPhone 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है और ये 22 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. iPhone 15 सीरीज में यूएसबी टाइप-सी चार्जर, डायनमिक आइलैंड फीचर और बेस मॉडल में 48MP का कैमरा मिलेगा.मोबाइल फोन की कीमत 999 डॉलर से शुरू होने की उम्मीद है.  

यह भी पढ़ें: Dating ऐप्स चलाने वालों को सरकार की खास अपील, इसे बिल्कुल इग्नोर मत करना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget