एक्सप्लोरर

Google Photos में आने वाला है नया Map View, नक्शे पर ढूंढ सकेंगे पुरानी तस्वीरें

Google Photos का Map View फीचर अब जगह के हिसाब से फोटो खोजने में मदद करेगा. नक्शे पर टैप करके पूरी ट्रिप की तस्वीरें आसानी से मिलेंगी.

आजकल हर किसी के फोन में हजारों फोटो जमा हो चुकी हैं, सुबह की चाय की तस्वीर से लेकर पिछले साल की पहाड़ों की ट्रिप तक, सब कुछ गैलरी में सेव रहता है. लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब किसी खास फोटो को ढूंढना हो और वह मिल ही न रही हो. मान लीजिए कोई दोस्त आपसे दार्जिलिंग की तस्वीरें मांगता है, और आपको 2023 तक स्क्रॉल करके जाना पड़े, तो यह काफी थकाने वाला काम बन जाता है.

इसी दिक्कत को दूर करने के लिए गूगल ने अपने Google Photos ऐप में एक नया और शानदार फीचर लाने की तैयारी की है, जिसका नाम है Map View. कुछ लोगों को यह फीचर 'Places' के नाम से भी दिखाई दे सकता है. इस फीचर के आने के बाद फोटो ढूंढने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

नक्शे पर कैसे दिखेंगी आपकी तस्वीरें

अब तक हम अपनी फोटो को तारीख या चेहरे के हिसाब से ढूंढते थे, लेकिन अब आप उन्हें जगह के हिसाब से भी खोज सकेंगे. जहां-जहां आपने फोटो खींची होंगी, वे सभी जगहें गूगल मैप पर छोटे-छोटे हीट पॉइंट यानी बिंदुओं के रूप में दिखाई देंगी. जब आप फोन में लोकेशन ऑन करके फोटो खींचते हैं, तो उस जगह की जानकारी अपने आप फोटो के साथ जुड़ जाती है, और गूगल इसी जानकारी का इस्तेमाल करके सारी तस्वीरों को नक्शे पर सही जगह पर दिखाता है. यहां तक कि अगर लोकेशन बंद भी हो, तो भी गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर अंदाजा लगा लेता है कि फोटो कहां खींची गई थी. नक्शे पर कुछ जगहें ज्यादा गहरे रंग की दिखेंगी, इसका मतलब है कि आपने वहां सबसे ज्यादा फोटो खींची हैं, जैसे आपके घर या ऑफिस के आसपास का इलाका. वहीं घूमने की जगहें नक्शे पर अलग-अलग बिखरी हुई नजर आएंगी. 

यह भी पढ़ेंः 5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह

एक क्लिक में मिलेगा पूरी ट्रिप का एल्बम

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि आपको किसी फोटो की सही तारीख याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मान लीजिए आप नक्शे पर किसी जगह, जैसे किसी समुद्री बीच पर टैप करते हैं, तो वहां खींची गई सारी फोटो और वीडियो एक साथ ग्रिड में सामने आ जाएंगी. इस फीचर को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है, सबसे पहले Google Photos ऐप को Play Store से अपडेट करें, फिर ऐप खोलकर नीचे दिए गए 'Search' ऑप्शन पर जाएं वहां थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको 'Places' नाम का ऑप्शन दिखेगा, जिसके सामने 'View Map' लिखा होगा. उस पर क्लिक करते ही आपकी यादों का पूरा नक्शा खुल जाएगा. गूगल का यह नया अपडेट Android और iOS दोनों तरह के यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट होना शुरू हो चुका है. 

यह भी पढ़ेंः कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget