एक्सप्लोरर

Google का नया फीचर! अब आपको मिलेंगी जबरदस्त फ्लाइट डील्स, बचेंगे हजारों रुपये, जानें कैसे

Google Flight Deals: गूगल ने ‘फ्लाइट डील्स’ नामक एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सर्च फीचर पेश किया है जो आने वाले हफ्ते में अमेरिका, कनाडा और भारत में उपलब्ध होगा.

Google Flight Deals: गूगल ने ‘फ्लाइट डील्स’ नामक एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सर्च फीचर पेश किया है जो आने वाले हफ्ते में अमेरिका, कनाडा और भारत में उपलब्ध होगा. यह टूल खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बनाया गया है, जिनका मुख्य मकसद सस्ती उड़ानें ढूंढना है. इसे सीधे गूगल फ्लाइट्स के Flight Deals पेज या टॉप-लेफ्ट मेन्यू से एक्सेस किया जा सकेगा और इसके लिए किसी साइन-अप या अतिरिक्त प्रक्रिया की ज़रूरत नहीं होगी.

अब यात्रा प्लान करना होगा आसान

इस नए फीचर की सबसे खास बात है कि यात्री अब अपनी पसंद और ज़रूरत को सीधे सामान्य भाषा में टाइप कर सकते हैं. उदाहरण के लिए “सर्दियों में एक हफ्ते की यात्रा ऐसे शहर में जहां बेहतरीन खाना मिले, केवल नॉन-स्टॉप फ्लाइट” या “10 दिन की स्की ट्रिप किसी वर्ल्ड-क्लास रिजॉर्ट में जहां ताज़ा बर्फ हो”.

AI सिस्टम आपकी मांग को समझकर संभावित गंतव्यों से मैच करता है और रियल-टाइम डेटा के साथ बेहतरीन ऑफ़र दिखाता है. इससे यात्री उन जगहों के विकल्प भी देख सकते हैं जिनके बारे में उन्होंने पहले नहीं सोचा था.

बीटा वर्ज़न और नई सुविधाएं

गूगल इस फीचर को फिलहाल बीटा वर्ज़न में लॉन्च करेगा ताकि यूजर्स से फीडबैक लिया जा सके और एआई की मदद से यात्रा योजना को और बेहतर बनाया जा सके. इसके साथ ही, गूगल फ्लाइट्स में एक नया विकल्प भी जोड़ा जा रहा है जिससे यूएस और कनाडा के भीतर यात्रा करते समय बेसिक इकोनॉमी किराए को बाहर रखा जा सकेगा.

गूगल फ्लाइट्स का भविष्य

गूगल का कहना है कि मौजूदा गूगल फ्लाइट्स सर्विस ‘फ्लाइट डील्स’ के साथ जारी रहेगी और समय-समय पर इसे और बेहतर बनाने के लिए अपडेट्स मिलते रहेंगे. इसका मकसद यात्रियों को ज्यादा विकल्प और आसान यात्रा योजना का अनुभव देना है. गूगल के इस नए फीचर से यात्रीयों के हजारों रुपये बच सकेंगे. हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि हर बार आपको बेहतरीन फ्लाइट डील्स मिल जाएं. इसीलिए किसी भी फीचर का सोच समझ कर ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें:

दुनिया के 5 सबसे छोटे मोबाइल फोन कौन से हैं, माचिस के डिब्बे में रख सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में काम करना बंद कर रहा है आईफोन? इन तरीकों से रहेगा एकदम ठंडा
गर्मी में काम करना बंद कर रहा है आईफोन? इन तरीकों से रहेगा एकदम ठंडा
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Use Of Mobile SIM Pin: सिर्फ सिम स्लॉट खोलने के लिए नहीं होती मोबाइल के साथ मिलने वाली पिन, होते हैं कई सारे काम
सिर्फ सिम स्लॉट खोलने के लिए नहीं होती मोबाइल के साथ मिलने वाली पिन, होते हैं कई सारे काम
वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget