एक्सप्लोरर

Google Meet में आया बड़े काम का फीचर, लाखों यूज़र्स को थी इसकी जरूरत

Google Meet: गूगल मीट में एक नया फीचर आया है. इस फीचर की जरूरत बहुत सारे यूज़र्स को अक्सर पड़ा करती है. आइए हम आपको इस फीचर की डिटेल्स और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं.

Google Meet: आजकल गूगल मीट घर बैठे या वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग या स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए काफी जरूरी ऐप है. इस ऐप के जरिए देश-दुनिया के अलग-अलग कोनों में बैठे लोग आसानी से वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो जाते हैं. गूगल ने अपनी इस मीटिंग ऐप में एक नया अपडेट पेश किया है, जिसके जरिए कंपनी ने इस ऐप में एक शानदार फीचर को जोड़ा है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स गूगल मीट पर चल रही कॉल मीटिंग को आसानी से बिना कॉल डिसकनेक्ट किए एक डिवाइस से किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकते हैं.

गूगल मीट में आया नया फीचर

इसे सरल भाषा में समझें तो गूगल मीट के इस अपडेट के बाद यूज़र्स किसी भी लाइव मीटिंग के दौरान ही उस कॉल कट किए बिना अन्य डिवाइस में शिफ्ट कर सकते हैं. यह एक बहुत जरूरी फीचर है, जिसकी जरूरत अक्सर बहुत सारे यूज़र्स को पड़ा करती है.

आमतौर पर ऐसा बहुत सारे यूज़र्स के साथ कई बार होता है जब वो किसी एक डिवाइस मान लीजिए अपने लैपटॉप पर गूगल मीट के द्वारा मीटिंग में जुड़े गुए हैं, और उसी वक्त उन्हें कहीं जाना पड़ रहा है, और अब वो अपनी गूगल मीट वाली मीटिंग को मोबाइल से जॉइन करना चाहते हैं.

ऐसा करने के लिए यूज़र्स को लैपटॉप से कॉल कट करके अपने मोबाइल के जरिए मीटिंग को रीजॉइन करना पड़ता था. अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा. अब यूज़र्स पहले डिवाइस में चल रही मीटिंग को  डिस्कनेक्ट किए बिना भी दूसरे डिवाइस में जॉइन कर पाएंगे. इसके लिए यूज़र्स को नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

इन स्टेप्स को करें फॉलो

स्टेप 1: आप पहले डिवाइस में गूगल मीट जॉइन करें, जैसा कि आप आमतौर पर करते हैं.

स्टेप 2: अब उस अन्य डिवाइस में गूगल मीट कॉल पेज खोलें, जिसमें आप मीटिंग कॉल को ट्रांसफर करना चाहते हैं.

स्टेप 3: दूसरे डिवाइस के गूगल मीट कॉल पेज पर आपको Switch Here का एक नया विकल्प देखने को मिलेगा. आपको बस उस विकल्प पर क्लिक करना होगा. 

स्टेप 4: स्विच हीयर पर क्लिक करते ही पहले डिवाइस पर चल रही गूगल मीट कॉल दूसरे डिवाइस पर बिना डिस्कनेक्ट हुए ट्रांसफर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Jio ने OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए खड़ी की मुसीबत, Netflix, Hotstar और Prime के मुकाबले इतना सस्ता है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget