एक्सप्लोरर

सावधान! मंजिल की जगह लोगों को मौत के मुंह में पहुंचा रहा Google Map, ट्रिप पर जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Google Map Tips: गूगल मैप आजकल लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके द्वारा दिखाए जा रहे रास्तों पर आपको पूरा विश्वास नहीं करना चाहिए, वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है.

Google Map: गूगल मैप के अस्तितव में आने के बाद से लोगों को किसी अंजान या नई जगह जाने के लिए सोचना नहीं पड़ता है. आपको बस गूगल मैप पर उस जगह की लोकेशन डालनी होती है और फिर गूगल मैप आपको उस लोकेशन पर पहुंचने का रास्ता दिखा देता है. आपको बस उसी रास्ते को पकड़कर चलना होता है, फिर चाहे आप किसी वाहन से हो या फिर पैदल हो.

गूगल मैप का आतंक

पहले लोग जब किसी नई जगह पर जाते थे तो उन्हें जगह-जगह पर रुक कर दुकानवालों से या फिर लोकल लोगों से आगे जाने का रास्ता पूछना पड़ता था. गूगल मैप के आने के बाद से इस झंझट से लोगों को दो-चार नहीं होना पड़ता है. गूगल मैप ने लोगों को हर बार उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद की है, लेकिन कई बार गूगल मैप ने लोगों को मौत के मुंह में भी ले जाने का काम किया है. हालिया समय में ऐसे कई सारे मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां पर लोगों ने गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए अपनी जान खतरे में डाल ली हो. 

अस्पताल की जगह नदी में पहुंचा दिया

ताजा मामला केरल का है. यहां पर अस्पताल जा रहे दो लड़के गूगल मैप का यूज कर रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचाने की जगह गूगल मैप ने उन्हें नदी में पहुंचा दिया, जिसकी वजह से वो नदी के तेज बहाव में बुरी तरह फंस गए. जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों की मदद से उन दोनों लड़को को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच सकी.

केरल के कुरुप्पनथारा से एक और मामला सामने आया था, जहां पर 4 टूरिस्ट कार से गूगल मैप के जरिए रास्ता तलाश रहे थे और गूगल मैप ने उन्हें नदी में धकेल दिया. बाद में लोकल लोगों और पुलिस ने चारों टूरिस्टों की जान बचाई.

आंख बंदकर ना करें गूगल मैप पर भरोसा

कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग बिना कुछ जाने आंख बंदकर गूगल मैप के रास्ते पर चले जाते हैं. यह उनके लिए खतरे की बात साबित हो सकती है. किसी नई और अंजान जगह जाने से पहले उसके रुट को अच्छी तरह से समझ लें, जिससे रास्ते में अगर गूगल मैप साथ न भी दे तो आप फिर भी अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं.

इसके अलावा जिस भी इलाके में जा रहे हो वहां पर आसपास के पुलिस थाने और अस्पताल का नंबर अपने पास रखें, जरुरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करें. अपने सफर के दौरान बीच-बीच में लोकल लोगों से अपने मंजिल का रास्ता पूछते रहें. इससे आप गूगल मैप के द्वारा दी जा रही जानकारी को क्रॉसचेक कर पाएंगे.

गूगल मैप का इस्तेमाल करते वक्त इन चीजों का रखे ध्यान

  • ट्रिप शुरू करने से पहले रास्ते को अच्छे से जान और समझ ले. अनजान और सुनसान रास्तों पर कार ले जाने से बचें. 
  • हमेशा गूगल मैप को अपडेट रखें, जिससे आप लेटेस्ट रास्तों के बारे में जान सकें.
  • रास्ते में अगर गूगल मैप साथ छोड़ दे तो लोकल लोगों की मदद लें. लोकल लोग उस इलाके को गूगल मैप से बेहतर जानते हैं. 
  • कई बार हम ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां पर इंटरनेट नहीं होता है. इसकी वजह से गूगल मैप काम नहीं करता है. इससे बचने के लिए ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके रखें.

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में क्या आपके Split AC से भी पानी गिरता है? यहां जानें इस समस्या का आसान उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget