एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में क्या आपके Split AC से भी पानी गिरता है? यहां जानें इस समस्या का आसान उपाय

AC Tips: मानसून के दौरान Split AC से पानी टपकने की समस्या आम है. यह समस्या कई कारणों से हो सकती है. आइए हम आपको इस समस्या को घर बैठे चुटकी में दूर करने का तरीका बताते हैं.

How To Stop Split AC Water Leakage in Monsoon: मानसून के मौसम में Split AC से पानी टपकने की दिक्कत एक आम बात है. उमस भरे मौसम की वजह से हवा में ज्यादा नमी होती है, जिससे AC के इंडोर यूनिट से पानी टपकने लगता है. यह दिक्कत टेक्निकल हो सकती है, लेकिन आप इसे बिना टेक्नीशियन के भी ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके कारण और समाधान.

Split AC से पानी टपकने के कारण

  1. फिल्टर की गंदगी: समय पर AC की सर्विसिंग न कराने से फिल्टर में धूल और गंदगी जम जाती है. इससे ड्रेनेज पाइपलाइन जाम हो जाती है और पानी घर में ही गिरने लगता है.

  2. इंडोर यूनिट का लेवल सही न होना: अगर AC का इंडोर यूनिट सही लेवल पर नहीं होता है, तो पानी ड्रेनेज पाइप तक नहीं पहुंच पाता और घर में ही गिरने लगता है.

  3. ड्रेनेज पाइप का मुड़ जाना: पाइप के मुड़ जाने से भी पानी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता और घर में ही टपकने लगता है.

  4. कम रेफ्रिजरेंट: AC में पर्याप्त रेफ्रिजरेंट न होने पर भी पानी ज्यादा मात्रा में निकलने लगता है.

Split AC से पानी टपकने का समाधान

  1. फिल्टर की सफाई: Split AC के फिल्टर को हर तीन महीने में साफ करें. इससे फिल्टर में धूल और गंदगी जमा नहीं होगी और पानी ड्रेनेज पाइप से आसानी से निकल जाएगा.

  2. फिल्टर बदलें: अगर फिल्टर डैमेज हो गया है, तो उसे बदल दें. गंदा और खराब फिल्टर AC की कैपेसिटी को कम कर सकता है और पानी की लीकेज की दिक्कत को बढ़ा सकता है.

  3. ड्रेन लाइन की सफाई: AC की ड्रेन लाइन को प्रेशर से पानी डालकर साफ करें. इससे पाइपलाइन में जमी गंदगी बाहर निकल जाएगी और पानी का रास्ता साफ हो जाएगा.

  4. इंडोर यूनिट का लेवल ठीक करें: अगर AC का इंडोर यूनिट सही लेवल पर नहीं है, तो टेक्नीशियन को बुलाकर इसे सही लेवल पर सेट कराएं.

  5. विनेगर का उपयोग: हर दो-तीन महीने में AC की ड्रेन लाइन में विनेगर डालें. यह गंदगी को जमने से रोकेगा और ड्रेन लाइन को साफ रखेगा.

  6. रेफ्रिजरेंट की जांच: AC में रेफ्रिजरेंट के लेवल को चेक करवाएं. अगर  रेफ्रिजरेंट का लेवल कम  है, तो उसे ठीक करवाएं.

इन टिप्स को अपनाकर आप मानसून में Split AC से पानी टपकने की दिक्कत को आसानी से हल कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के ठंडक का मजा ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 में मिलेगा ये वाले AI फीचर्स, पढ़ें और जानें पूरी डिटेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget