एक्सप्लोरर

हैक हुआ जर्मन राष्ट्रपति का X अकाउंट! बिहार सरकार की लगा दी प्रोफाइल फोटो, जानें पूरी जानकारी

German President X Account: जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वॉल्टर स्टीनमीयर का आधिकारिक X अकाउंट कथित तौर पर हैक कर लिया गया है. इतना ही नहीं,

German President X Account: जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वॉल्टर स्टीनमीयर का आधिकारिक X अकाउंट कथित तौर पर हैक कर लिया गया है. इतना ही नहीं, हैकर्स ने राष्ट्रपति के अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की फोटो से बदल दिया है. हालांकि, इस घटना पर जर्मन सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले भी हैकर्स ने इस अकाउंट को नाजी पार्टी के पूर्व प्रमुख एडॉल्फ हिटलर की प्रोफ़ाइल जैसा बना दिया था.

X पर मिली जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साइबर हमले की जानकारी सबसे पहले कई X यूजर्स ने दी है. जब अकाउंट का यूजरनेम बदलकर @adolf_gov कर दिया गया. अकाउंट की डिटेल्स बदलकर "Make Germany Great Again" कर दिया गया जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "Make America Great Again" अभियान से प्रेरित था.



हैक हुआ जर्मन राष्ट्रपति का X अकाउंट! बिहार सरकार की लगा दी प्रोफाइल फोटो, जानें पूरी जानकारी

नाम कर दिया बिहार सरकार जल संसाधन विभाग

हैक हुए अकाउंट की बायो में लिखा गया था, "Make Germany Great Again. इस अकाउंट के 57,000 फॉलोअर्स थे. BRICS न्यूज़ के आधिकारिक X अकाउंट ने पोस्ट कर बताया कि यह जर्मन राष्ट्रपति का अकाउंट था और इसे हैक कर लिया गया था. BRICS न्यूज़ ने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें अकाउंट का असली यूजरनेम @FrankWalterGER और एक अलग डिटेल्स दिख रही थीं.

इसके बाद, अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया लेकिन बाद में यह फिर से सक्रिय हो गया और इसका नाम बदलकर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग का कर दिया गया, हालांकि यूजरनेम अभी भी @FrankWalterGER ही बना रहा. हैकर्स ने अकाउंट से हिटलर और इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसके साथ लिखा था, "याद रखें: जब आप एक साथ खड़े होते हैं, जब आपका लक्ष्य एक होता है, जब आपका संकल्प अटूट होता है, तो आपको कोई रोक नहीं सकता”. बाद में यह पोस्ट अकाउंट से हटा दी गई. हैकिंग के बाद से इस अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और अब यह 59.9 हजार तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें:

Infinix Smart 9 HD Review: बजट सेगमेंट में दमदार कैमरा और बैटरी, जानें क्या है हमारा एक्सपीरियंस

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
बिना इस्तेमाल खत्म हो रही फोन की बैटरी, चेक करें ये चीजें
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget