एक्सप्लोरर

फेस्टिव सीजन में कर रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग तो हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइट्स से ऐसे हो रही है ठगी

कई कस्टमर्स को ऐसी फर्जी ऐप्स और साइट्स के बारे में तब पता चला जब डिलीवरी नहीं आने पर उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर में फोन किया. सभी ई-कॉमर्स कंपनी के कस्टमर केयर की ओर से बताया गया कि ऐसी उनकी कोई ऐप नहीं है और न ही कंपनी की ओर से ऐसा कोई ऑफर दिया जा रहा है.

इस फेस्टिव सीजन में लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं. फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर सेल में जमकर खरीदारी हो रही है. ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए लोग ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट्स और ऐप डाउनलोड करते हैं. लोगों के बढ़ते ऑनलाइन इंट्रेस्ट का फायदा आजकल शातिर साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं. ये मिनटों में आपके अकाउंट से पैसे गायब कर देते हैं आइए जानते हैं ये कैसे जाल में लोगों को फंसाते हैं और इनसे कैसे बचा जाए.

ऐसे बनाते हैं शिकार दरअसल इन दिनों साइबर अपराधियों ने बड़ी बड़ी नामी ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट और एप का क्लोन बना लिए हैं. ये वेबसाइट आपको ऑरीजनल वेबसाइट के जैसी ही लगेंगी. आपको वेबसाइट के प्रोडक्ट्स पर भारी ऑफर और डिस्काउंट देकर फंसाया जाएगा. लेकिन जब आप इन वेबसाइट्स या एप्स पर पेमेंट कर देंगे उसके कुछ देर बाद ये लिंक गायब हो जाएगा. इस तरह साइबर अपराधी बड़े ही शातिराना अंदाज में आपको चूना लगा सकते हैं. साइबर सेल ऐसी घटनाओं की जांच कर रहा है लेकिन ऑनलाइन लिंक डिलीट होने की वजह से इस तरह के क्राइम पर लगाम नहीं लग पा रही है.

ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क साइबर अपराधी प्लेस्टोर पर ऐसी फर्जी एप्स को लॉन्च कर देते हैं जो काफी आसान होता है. आपके प्ले स्टोर पर आपको ऐसे कई फर्जी एप्स मिल जाएंगे. इन एप्स को ब्रांडेड ई-कॉमर्स वेबसाइट्स या एप्स के फर्जी क्लोन के तौर पर बनाया जाता है. उसके बाद शातिर अपराधी अपनी फर्जी वेबसाइट्स पर आपको सामानों पर 60 से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर करते हैं. आपको जब सस्ती चीजें मिल रही होती हैं तो आप तुरंत ऑर्डर कर देते हो. बस इसी सस्ते के झांसे में लोग फंस जाते हैं. आप अपने पसंदीदा सामान को कम कीमत में देखर तुरंत पेमेंट कर देते हैं. लेकिन आपके सामान की डिवरी कभी नहीं आती. जब आप उस लिंक को चेक करते हैं तो वो लिंक भी आपको डिलीट मिलता है.

ट्रैक करना होता है मुश्किल ये अपराधी इतने शातिर होते हैं कि कई बार प्लेस्टोर की जगह जब गूगल में किसी सामान को ऑनलाइन चेक करते हैं तो ये लोग गूगल एडवर्ड्स के जरिए अपनी फर्जी साइट्स को ट्रेंड करा देते हैं. ऐसे में आप जब सामान खरीदने के लिए उन साइट्स या ऐप्स पर क्लिक करते हैं तो आपको भारी डिस्काउंट दिया जाता है. याद रखें ये ऐप्स आपके ऑर्डर के बाद डिलीट कर दिए जाते हैं. पुलिस का कहना है कि लिंक डिलीट होने की वजह से ऐसे लोगों को ट्रैक करना काफी मुश्किल है.

कई कस्टमर्स को ऐसी फर्जी ऐप्स और साइट्स के बारे में तब पता चला जब डिलीवरी नहीं आने पर उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर में फोन किया. सभी ई-कॉमर्स कंपनी के स्टमर केयर की ओर से बताया गया कि ऐसी उनकी कोई ऐप नहीं है और न ही कंपनी की ओर से ऐसा कोई ऑफर दिया जा रहा है.

ऑनलाइन फर्जी साइट्स से कैसे बचें आप किसी कंपनी की वेबासइट के बारे में इटरनेट से पता लगा सकते हैं ऑनलाइन ऐसी कई साइट्स हैं जो कंपनी के रजिस्ट्रेशन से लेकर कंपनी कितनी पुरानी है उसकी लीगलिटी क्या है ऐसी तमाम जानकारी आपको दे देंगी. कोई भी पेमेंट करने से पहले ई-कॉमर्स कंपनी के बारे में जांच लें.

किसी भी कंपनी के पेज पर नीचे जाकर कॉपीराइट वाला ऑप्शन जरूर देख लें. अगर कंपनी सही होगी तो यहां आपको वैट आई डी भी दिखाई देगी.

अगर वेबसाइट के आगे https नहीं लगा तो समझो ये फर्जी साइट है.

रजिस्टर्ड वेबसाइट के URL के सामने हमेशा लॉक लगा होता है इसे जरूर चेक कर लें.

वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Contact पर क्लिक करें अगर यहां आपको एड्रेस जैसी जानकारी न मिले तो ऐसी साइट्स से शॉपिंग करने से बचें.

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिये चाहिये इंश्योरेंस? जानिये टॉप 3 साइबर इंश्योरेंस और उनके कवर के बारे में दिवाली शॉपिंग की लिस्ट कर लें तैयार, फ्लिपकार्ट ला रहा है बिग दिवाली सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget