एक्सप्लोरर

X के सभी प्रीमियम यूजर्स अब कर पाएंगे Grok AI का इस्तेमाल, ChatGPT से होगी टक्कर

Twitter AI Chatbot: एक्स (पुराना नाम ट्विटर) ने अपने एआई चैटबॉट ग्रॉक की सर्विस को अब सभी प्रीमियम यूज़र्स के लिए लाइव कर दिया है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Grok, AI Chatbot: एलन मस्क की कंपनी एक्स (पुराना नाम ट्विटर) ने ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी और गूगल के चैटबॉट जेमिनी को टक्कर देने के लिए अपना एआई चैटबॉट ग्रॉक की शुरुआत की थी. ग्रॉक भी चैटजीपीटी और जेमिनी की तरह ही एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से अपने यूज़र्स के तमाम सवालों के जवाब देता है. 

सभी प्रीमियम यूज़र्स को मिलेगी ग्रॉक की सर्विस

एलन मस्क ने अपनी इस सर्विस की सुविधा सिर्फ एक्स के प्रीमियम प्लस के यूज़र्स को दी थी, जो कि एक्स का एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है. अब एक्स ने अपने सभी प्रीमियम यूज़र्स के लिए ग्रॉक की सर्विस को लाइव कर दिया है. हालांकि, एक्स ने अभी तक अपनी इस ख़बर का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. एक्स ने करीब एक हफ्ते पहले इस बात की घोषणा की थी कि आने वाले वक्त में वो अपने ग्रॉक सर्विस की सुविधा अन्य एक्स यूज़र्स तक भी पहुंचाने वाला है. अब भारत के कुछ टिप्स्टर ने एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर करके दिखाया और बताया है कि ग्रॉक की सर्विस अब प्रीमियम यूज़र्स के लिए भी लाइव कर दी गई है.

आपको बता दें कि एलन मस्क की कंपनी एक्स में दो तरह की पेड सर्विस चलती है. एक प्रीमियम और दूसरी प्रीमियम प्लस. प्रीमियम के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं और प्रीमियम प्लस के लिए ज्यादा.  एलन मस्क ने अपनी कंपनी एक्स के एआई चैटमॉडल ग्रॉक की सर्विस पहले सिर्फ प्रीमियम प्लस यूज़र्स को देने का ऐलान किया था.प्रीमियम प्लस की सर्विस का फायदा उठाने के लिए भारतीय यूज़र्स को 1300 प्रति महीना या 13,600 रुपये प्रति साल खर्च करने पड़ते हैं. अन्य देशों में इस पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत अलग-अलग है. एक्स की इस खास प्रीमियम प्लस सर्विस में यूज़र्स को अनेकों तरह के खास बेनिफिट्स मिलते हैं. उन्हीं बेनिफिट्स में ग्रॉक की सर्विस भी शामिल हो गई थी.

ट्विटर का एआई चैट मॉडल

अब ग्रॉक की सर्विस एक्स के प्रीमियम यूज़र्स को भी मिल सकेगी. एक्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए यूज़र्स को भारत में 244 रुपये प्रति महीना या 2590 रुपये प्रति साल खर्च करने पड़ते हैं. इस सर्विस में एक्स के यूज़र्स को कुछ सीमित बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन अब उन्हीं बेनिफिट्स में ग्रॉक की सर्विस भी शामिल कर दी गई है. 

लिहाजा, अगर आप भी एक्स यानी ट्विटर की एआई सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 244 रुपये प्रति महीना खर्च करके इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, एलन मस्क ने तो अब फ्री में भी प्रीमियम और प्रीमियम प्लस की सर्विस देने का ऐलान कर दिया है. एक्स के जिन यूज़र्स के अकाउंट में फॉलोअर्स की संख्या कम से कम 2500 या उससे ज्यादा होगी, उन्हें प्रीमियम और अगर 5000 या उससे ज्यादा फॉलोअर्स होंगे तो उन्हें प्रीमियम प्लस सर्विस का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

X (Twitter) ने अपने यूजर्स को किया अलर्ट, कहा- 'फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget