एक्सप्लोरर

Elon Musk ने किया Xmail का ऐलान, Google के Gmail से होगी तगड़ी टक्कर

XMail: अब ईमेल करने के लिए गूगल का जीमेल ही एकमात्र या सबसे बड़ा विकल्प नहीं होगा, क्योंकि उसे टक्कर देने के लिए एलन मस्क ने एक्समेल सर्विस का ऐलान कर दिया है.

XMail: आप इमेल करने के लिए कौनसा प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हैं? इस सवाल का जवाब देने के लिए ज्यादातर लोगों के मन में गूगल की जीमेल सर्विस का नाम आया होगा, क्योंकि जीमेल दुनिया की सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस है. हालांकि, अब दुनिया का सबसे लोकप्रिय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) ईमेल सर्विस के मामले में गूगल को टक्कर देने वाला है.

एलन मस्क ने की एक्समेल की घोषणा

दरअसल, गूगल की जीमेल को टक्कर देने के लिए एक्स अपनी ईमेल सर्विस एक्समेल (Xmail) को लॉन्च करने वाला है. एक्स की ईमेल सर्विस की चर्चा पिछले कई हफ्तों से हो रही थी, लेकिन अब खुद एक्स के मालिक एलन मस्क ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि एक्स की ईमेल सर्विस जल्द ही शुरू होने वाली है.

अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी ईमेल सर्विस जीमेल का कोई अच्छा अल्टरनेटिव विकल्प यूज़र्स को नहीं मिल पाता था, लेकिन अब शायद एक्स दुनियाभर के यूज़र्स की इस कमी को पूरा कर सकता है. दरअसल, एक्स के एक कर्मचारी Nate ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूछा कि हम XMail कब बना रहे हैं? 

जीमेल के बारे में फैली अफवाह

इस सवाल का जवाब देते हुए एलन मस्क ने अपने आधिकारिक अकाउंट से रिप्लाई किया और लिखा कि, "यह आ रहा है." एलन मस्क के इस जवाब से उन्होंने आधिकारिक तौर पर XMail के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है. अब देखना होगा कि एक्स की ईमेल सर्विस कैसी होगी, क्योंकि हमने एक्स की माइक्रो-ब्लॉगिंग सर्विस में कई पेड सर्विस को देखा है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या ईमेल सर्विस में भी कोई पेड सेवा होगी या नहीं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक ख़बर काफी तेजी से फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि गूगल की जीमेल सर्विस अगले साल से बंद होने वाली है. इस ख़बर के फैलने के बाद ही एक्स ने अपनी ईमेल सर्विस का ऐलान किया है. हालांकि, गूगल ने अपनी जीमेल सर्विस के बंद होने की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. जीमेल की आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए पोस्ट करके गूगल ने कंफर्म किया कि जीमेल की सर्विस चालू रहेगी.

यह भी पढ़ें:

Windows Photos में आया AI फीचर, जानें इस्तेमाल करने का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget