एक्सप्लोरर

DoT का नया नियम! अब इस एक तरीके से झट से प्रीपेड से पोस्टपेड हो जाएगा आपका नंबर, जानें डिटेल्स

दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिससे जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वीआई जैसे नेटवर्क पर प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलना अब बेहद आसान हो गया है.

DoT New Rule: दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिससे जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वीआई जैसे नेटवर्क पर प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलाव करना अब बेहद आसान हो गया है. पहले जहां इसके लिए 90 दिन का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह प्रक्रिया सिर्फ 30 दिनों में पूरी हो सकेगी, वो भी सिर्फ OTP-बेस्ड KYC के ज़रिए.

X पर पोस्ट कर दी जानकारी

DoT ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब यूजर्स केवल 30 दिनों के भीतर ही अपने मौजूदा मोबाइल कनेक्शन को बदल सकेंगे. इसके लिए उन्हें संबंधित टेलीकॉम कंपनी के स्टोर पर जाकर OTP के जरिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

क्या बदला है नियम में?

21 सितंबर 2021 को लागू पुराने नियम में यूजर्स को कनेक्शन बदलने के लिए 90 दिन का इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब इस कूलिंग पीरियड को घटाकर 30 दिन कर दिया गया है. इससे उन यूजर्स को राहत मिलेगी जो खराब नेटवर्क या सर्विस के कारण प्लान बदलना चाहते हैं. उन्हें अब तीन महीने का लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

पहली बार के लिए है 30 दिन की छूट

यह नियम सिर्फ पहली बार प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड बदलाव करने वालों पर लागू होगा. इसका मतलब है कि पहली बार प्लान बदलने के लिए यूजर को केवल 30 दिन का इंतजार करना होगा.

बार-बार बदलाव का क्या नियम है?

अगर कोई यूजर दोबारा प्लान बदलना चाहता है तो उसे पिछली बार के बदलाव के 90 दिन बाद ही OTP आधारित प्रक्रिया से बदलाव करने की अनुमति होगी. टेलीकॉम कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वे हर बार प्लान बदलने से पहले इस नियम की जानकारी ग्राहकों को दें.

अगर कोई यूजर 30 या 90 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही दोबारा बदलाव करना चाहता है तो वह KYC प्रक्रिया को पूरी करके अधिकृत स्टोर या बिक्री केंद्रों से यह बदलाव कर सकता है. डॉट का यह नया नियम यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लाया गया है जिससे अब मोबाइल सर्विस बदलना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज़ हो गया है.

यह भी पढ़ें:

अब इस देश में बैन होने वाला है WhatsApp और Telegram! चैटिंग के लिए आएगा ये नया ऐप, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget