एक्सप्लोरर

'एप्पल वॉच ने बचाई जान....', महिला के मेल का टिम कुक ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Apple CEO Tim Cook: टिम कुक ने स्नेहा के साहस की तारीफ की और जवाब देते हुए लिखा कि मुझे खुशी है कि आपने समय रहते इलाज कराया. अपनी स्टोरी हमारे साथ शेयर करने के लिए मैं आपका बहुत धन्यवाद करता हूं. 

Apple Watch Saves Woman Life: आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत ज्यादा एडवांस हो गई है. इसका बड़ा उदाहरण एप्पल वॉच है, जो कि अपने शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है. इस वॉच ने एक 35 साल की महिला की जान बचाकर सबको चौंका कर रख दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे पॉसिबल हो सकता है. जी हां ये बिल्कुल सच है. इतना ही नहीं महिला ने इसके लिए एप्पल के सीईओ को लेटर लिखकर शुक्रिया कहा, जिसके बाद सीईओ टिम कुक ने इस लेटर का जवाब भी दिया. 

दरअसल, 35 साल की ये महिला दिल्ली के मुनिरका इलाके की रहने वाली हैं, जिनके अचानक सीने में दर्द हुआ. स्नेहा का दिल तेजी से धड़कने लगा और उन्हें लगा कि शायद किसी ने घेर रखा है. इतना ही नहीं पानी पीने के बाद भी उनका ये दर्द ठीक नहीं हुआ. स्नेहा ने देखा कि उनकी कलाई में एप्पल वॉच बंधी हुई है, जो कि स्नेहा को अलर्ट कर रही थी कि आपकी दिल की धड़कन असामान्य है. इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें. पहले स्नेहा ने इसे अनदेखा कर दिया. जब धड़कनें 230 बीपीएम के ऊपर पहुंच गई तो उन्हें बहुत घबराहट होने लगी. 

एप्पल वॉच ने किस तरह बचाई महिला की जान 

फोर्टिस हॉस्पिटल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचते-पहुंचते स्नेहा की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें तीन बार इलेक्ट्रिक शॉक दिया और आईसीयू में भर्ती कराया गया. इसके बाद स्नेहा की हालत में सुधार आ गया. समय रहते इलाज न होने पर स्नेहा की जान भी जा सकती थी. हालत सुधरने के बाद स्नेहा ने एप्पल वॉच की तारीफ की और अपने इस एक्सपीरियंस को टिम कुक के साथ भी शेयर किया और कहा कि अगर ये वॉच न होती तो मैं जिंदा भी नहीं बच पाती. 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, टिम कुक ने स्नेहा के साहस की तारीफ की और जवाब देते हुए लिखा कि मुझे खुशी है कि आपने समय रहते इलाज कराया. अपनी स्टोरी हमारे साथ शेयर करने के लिए मैं आपका बहुत धन्यवाद करता हूं. 

A Delhi-based woman who emailed Tim Cook saying how Apple Watch saved her life claimed this was the reply she received from the CEO. (HT Tech)

स्नेहा ने दिल की धड़कन बढ़ने के वक्त अपनी एप्पल वॉच सीरीज 7 का इस्तेमाल किया था, जिसे उसने 2022 में खरीदा था. एप्पल की वॉच ओएस 8 पर चलती है और ईसीजी और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसी सुविधाओं के साथ आता है. Apple का दावा है कि Apple Watch Series 7 कंपनी की अब तक की सबसे टिकाऊ Apple वॉच है.

यह भी पढ़ें:-

कहीं आप भी तो नहीं यूज कर ये खतरनाक ऐप्स! Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget