एक्सप्लोरर

Twitter हैकिंग के बाद विशेषज्ञों की चेतावनी- और भी हो सकते हैं ऐसे हमले, इन बातों का रखना होगा ध्यान

हैकिंग की जांच कर रहे ट्विटर ने बताया था कि हैकरों ने कुल 8 अकाउंटों का डेटा भी चुरा लिया था, जो इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ‘Your Twitter Data’ टूल के जरिए हासिल किया.

सोशल नेटवर्किंग के दिग्गज प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हुए साइबर हमले ने कंपनी को सकते में डाल दिया है. कंपनी इसकी जांच में जुटी है और जांच के बाद जो शुरुआती जानकारी कंपनी ने साझा की है, वो परेशान करने वाली है. यही कारण है कि आईटी विशेषज्ञ मान रहे हैं ये अकेला मामला नहीं है और आने वाले वक्त में ऐसी घटनाएं होने की आशंका है. विशेषज्ञों ने खास तौर पर थर्ड पार्टी एप्लिकेशनों के इस्तेमाल को लेकर यूजर्स को सावधान किया है.

हैकरों ने डाउनलोड किया यूजर्स का डेटा

हैकिंग के बाद से ही कंपनी लगातार जांच में जुटी है और इससे जुड़े अपडेट भी बता रही है और उसके मुताबिक हैकरों ने ‘कोऑर्डिनेटेड सोशल इंजीनियरिंग अटैक’ के जरिए कंपनी के ही कर्मचारियों को फंसाया और उनसे निजी जानकारी हासिल कर ट्विटर के इंटरनल सिस्टम में सेंध लगाकर ये हमला किया.

कंपनी ने साथ ही बताया था कि हैकरों ने कुल 8 ट्विटर अकाउंटों का डेटा भी चुरा लिया था, जो इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ‘Your Twitter Data’ टूल के जरिए हासिल किया.

विशेषज्ञ बताते हैं कि इस डेटा को हासिल करने का मतलब ये है कि हैकरों ने उस ट्विटर यूजर के अकाउंट की गतिविधि को पूरी तरह से हासिल कर लिया. इसमें डाइरेक्ट मैसेज (डीएम) तक पहुंच जैसी संवेदनशील जानकारी भी शामिल है.

वर्क फ्रॉम होम के कारण आईटी ढ़ांचे की सुरक्षा में लापरवाही

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं बाकी प्लेटफॉर्म में भी हो सकती हैं, क्योंकि मौजूदा हालात में ज्यादा से ज्यादा कंपनियों में घर से ही कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं और ऐसे में कंपनी के आईटी ढांचे की सुरक्षा में कई बार ढ़ील दिखने लगती है, इसलिए कंपनियों को नियमित तौर पर अपनी आईटी सिक्योरिटी का ऑडिट करते रहना चाहिए.

कर्मचारियों को ट्रेनिंग और नियमित 2FA चेक जरूरी

ट्विटर ने इस हैकिंग की जांच में बताया था कि हैकर्स ने उसके ‘टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ (2FA) जैसी सुरक्षा दीवार को भी भेद दिया था, इसलिए साइबर एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कंपनियों को अपने कर्मचारियों को नियमित ट्रेनिंग देनी चाहिए. साथ ही सभी यूजर्स को 2FA चेक और पासवर्ड बदलने जैसी सुरक्षा प्रक्रियाओं को नियमित तौर पर करना चाहिए.

इसके अलावा थर्ड पार्टी एप के इस्तेमाल को लेकर भी सतर्कता की सलाह दी जा रही है. विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी भी थर्ड पार्टी में एप में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लॉगइन करते हैं. ऐसा करते हुए यूजर्स को पहले देखना चाहिए कि वो एप कितनी भरोसेमंद है और उसके बाद ही इसमें लॉगइन करना चाहिए.

बीती 15 जुलाई को दुनिया में उस वक्त तहलका मच गया जब पता चला कि हैकरों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के मौजूदा उम्मीदवार जो बाइडेन, समेत बिल गेट्स, वारेन बफेट, जेफ बेजोस जैसे दुनिया के सबसे रईस और ताकतवर लोगों के ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी थी. इसके बाद कंपनी ने किसी तरह वापस इन अकाउंट्स पर कब्जा पाया और मामले की जांच में जुटी है. ये भी पढ़ें TikTok पर बैन से 12 लाख से ज्यादा 'इन्फ्लुएंसर्स' की कमाई पर पड़ा असर- रिपोर्ट जानिए- बच्चों का मोबाइल फोन एडिक्शन कितना खतरनाक है, माता-पिता जरूर पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget