एक्सप्लोरर

खुशखबरी! BSNL के ये ग्राहक फ्री में देख पाएंगे लाइव टीवी और OTT प्लेटफॉर्म, स्पेशल प्लान लेने की भी जरूरत नहीं

BSNL अपने ग्राहकों को फ्री में नेटफ्लिक्स जैसे OTT प्लेटफॉर्म और 600 से अधिक टीवी चैनल देखने का बेनेफिट देने जा रही है. यह बेनेफिट कंपनी के फाइबर बेस्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन वाले ग्राहकों को मिलेगा.

सरकारी टेलीकॉम कंंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर ला रही है. अब कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे OTT प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल देखने का बेनेफिट देने जा रही है. यह बेनेफिट कंपनी के फाइबर बेस्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा. इसके तहत उन्हें कनेक्शन के साथ बिना किसी लागत के इंट्रानेट टीवी सेवा दी जाएगी. जल्द ही यह सर्विस बिहार में शुरू होने वाली है. 

इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL के फाइबर टू द होम (FTTH) नेटवर्क का यूज करने वाले ग्राहक इस सेवा का फायदा उठा पाएंगे. उन्हें इंट्रानेट फाइबर लाइव टीवी की सुविधा मुफ्त में मिलेगी. इसमें कंपनी OTT प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल देखने की सुविधा देती है. सबसे पहले गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पटना और दरभंगा में यह सेवा शुरू होगी. धीरे-धीरे राज्य के अन्य जिलों में इसे शुरू कर दिया जाएगा. 

फ्री में देख पाएंगे OTT प्लेटफॉर्म

BSNL की इस सर्विस में ग्राहक बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए OTT और टीवी चैनल देख पाएंगे. इसमें नेटफ्लिक्स और डिज्नी हॉटस्टार आदि भी शामिल होंगे. इसके अलावा इस प्लान में उन्हें गेमिंग चैनल भी मिलेंगे. इस सुविधा का लाभ सिर्फ स्मार्ट टीवी पर उठाया जा सकेगा. इसमें यूजर को डेटा की भी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.

इन राज्यों में भी चल रहा है यह ऑफर

BSNL का यह ऑफर मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब आदि राज्यों के कई शहरों में पहले से चल रहा है. इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि FTTH के हर प्लान पर इसका बेनेफिट मिल रहा है. BSNL अभी इस सर्विस का ट्रायल कर रही है और यह देश में अपनी तरह की पहली सर्विस है. कंपनी का कहना है कि इसमें ग्राहकों को बिना किसी देरी या बफरिंग के लाइव स्ट्रीमिंग मिल रही है. यह पूरी तरह BSNL के नेटवर्क पर ऑपरेट करती है. 

ये भी पढ़ें-

इंतजार हुआ खत्म! आज लॉन्च होंगे OnePlus 13 और OnePlus 13R, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget