एक्सप्लोरर

Galaxy S22 Offer: सैमसंग गैलेक्सी एस22 की करें प्री-बुकिंग, 2999 रुपये में मिल जाएगी 27 हजार रुपये वाली स्मार्टवॉच

Discount on Galaxy S22 Series: सैमसंग गैलेक्सी एस 22 सीरीज की तीनों मॉडल की प्री-बुकिंग 23 फरवरी से शुरू हो जाएगी. बुकिंग 10 मार्च तक चलेगी. इस दौरान कंपनी ने कई खास ऑफर निकाले हैं, जो फायदेमंद होंगे.

Big Discount on Galaxy S22 Series Phone : सैमसंग (Samsung) भारत में गैलेक्सी एस 22 सीरीज (Galaxy S22 Series) के तहत अपने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है. तीनों मॉडल के लिए कंपनी प्री-ऑर्डर 23 फरवरी से शुरू कर रही है. यह बुकिंग 10 मार्च तक करा सकते हैं. फोन की प्री-बुकिंग (Pre-Booking) ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से करा सकते हैं. फोन की डिलिवरी 11 मार्च से शुरू होने का दावा किया जा रहा है. इस बीच कंपनी ने प्री-बुकिंग के लिए कई ऑफर लॉन्च किए हैं. इन ऑफर से लोगों को काफी फायदा हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर.

क्या है पूरा ऑफर

कंपनी के मुताबिक, अगर आप गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा (Galaxy S22 Ultra) की प्री-बुकिंग करते हैं तो आपको 26999 रुपये वाली गैलेक्सी वॉच 4 सिर्फ 2999 रुपये में मिलेगी. गैलेक्सी एस22 (Galaxy S22) और गैलेक्सी एस22 प्लस (Galaxy S22 Plus) की प्री-बुकिंग करने पर आपको 11999 रुपये वाला गैलेक्सी बड्स 2 टीडब्ल्यूएस (Galaxy Buds 2 TWS) सिर्फ 999 रुपये में मिल जाएगा. इसके अलावा अगर आपके पास गैलेक्सी एस (Galaxy S) और गैलेक्सी नोट सीरीज है और इसे गैलेक्सी एस22 सीरीज से अपग्रेड करना चाहते हैं तो प्री-बुकिंग के दौरान आपको 8000 रुपये का बोनस भी मिल सकता है. प्री-बुकिंग न कराने पर भी 5 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल जाएगा.

क्या है तीनों फोन की कीमत

सैमसंग ने भारत में लॉन्चिंग के दौरान Galaxy S22 की कीमत से भी पर्दा हटाया. Samsung Galaxy S22 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी मेमोरी की कीमत 72,999 रुपये, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये रखी गई है. अब बात अगर Samsung Galaxy S22+ की करें तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 84,999 रुपये तो 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 88,999 रुपये होगी. वहीं, Samsung Galaxy S22 Ultra के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है, इसके 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपये होगी. कंपनी ने बताया कि Galaxy S22 Ultra का 1 टीबी स्टोरेज वाला मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Galaxy S22 Series Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए गैलेक्सी एस22 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन, जानें क्या हैं फीचर्स, कितनी है कीमत

Flipkart New Offer: अब फ्लिपकार्ट पर सही दाम पर बेचें अपना पुराना फोन, जानिए क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
वेबकैम पर लाल डॉट दिखा? इसका मतलब हमेशा रिकॉर्डिंग नहीं होता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget