एक्सप्लोरर

BSNL यूजर्स की होने वाली है मौज! इस काम के लिए सरकार ने मंजूर कर दिए पैसे, जल्द मिलेगा फायदा

सरकारी कंपनी BSNL के यूजर्स की मौज होने वाली है. देशभर के BSNL यूजर्स जल्द ही 4G सर्विस का आनंद ले पाएंगे. 4G कनेक्टिविटी रोलआउट के लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है.

देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. अब वो जल्द ही हाई-स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे. दरअसल, BSNL इस साल के मध्य तक पूरे देश में 4G सर्विस रोलआउट करने की तैयारी में लगी हुई है. अब इस काम के लिए सरकार ने 6,000 करोड़ रुपये और मंजूर कर दिए हैं. बता दें कि 4G सर्विस आने से BSNL के करोड़ों ग्राहकों का फायदा होगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

50,000 4G साइट्स लगा चुकी है BSNL

BSNL अभी तक देशभर में 50,000 से अधिक 4G साइट्स तैयार कर चुकी है और वह जल्द से जल्द 4G कनेक्टिविटी शुरू करना चाहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ताजा मंजूर हुए 6,000 करोड़ रुपये रोलआउट के लिए ही खर्च होंगे. BSNL ने 4G कनेक्टिविटी के लिए TCS के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से हाथ मिलाया है. हालांकि, सरकारी कंपनी के लिए यह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि Jio और Airtel 5G सर्विसेस देना शुरू कर चुकी है. Vi ने भी जल्द से जल्द 5G कनेक्टिविटी शुरू करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में BSNL के लिए अपने ग्राहकों को निजी कंपनियों की तरफ जाने से रोकना बड़ी चुनौती होगी. 

कम हो रही है यूजर्स की संख्या

पिछले साल जब टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए थे, तब बड़ी संख्या में यूजर्स ने BSNL की सेवाएं चुनी थीं. इसके चलते सरकारी कंपनी के ग्राहकों की संख्या में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली थी. हालांकि, अब एक बार फिर से ग्राहक कम होना शुरू हो गए हैं. नवंबर, 2024 में BSNL को लगभग 3.4 लाख सब्सक्राइबर का नुकसान हुआ है. पिछले साल जुलाई के बाद यह पहली बार था, जब कंपनी के यूजर्स की संख्या कम हुई. अब कंपनी के पास लगभग 9.2 करोड़ यूजर्स बचे हैं और देश की 4 टेलीकॉम कंपनियों में से चौथे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-

लाखों Android यूजर्स पर मंडरा रहा यह बड़ा खतरा! सरकार ने जारी की वॉर्निंग, बचने के लिए करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget