एक्सप्लोरर

Battlegrounds Mobile India: बनायें अपने गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर, लॉन्च से पहले इन खास बातों का रखें ध्यान

यूजर इस गेम को Android 5.1.1 OS या उस से ऊपर के वर्जन पर खेल सकेंगे. साथ ही इस गेम को खेलने के लिए कम से कम 2 GB RAM मेमोरी की आवश्यकता होगी. 

PUBG Mobile गेम एक नए अवतार में Battlegrounds Mobile India के नाम से भारत में वापसी करने जा रहा है. गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कल से गूगल प्ले स्टोर पर शुरू हो चुका है. दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर्स कंपनी Krafton ने हालांकि अब तक कोई घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, इस गेम को जून में लॉन्च कर दिया जाएगा. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया केवल भारत में उपलब्ध होगा. इसके लॉन्च से पहले आप इन खास बातों का ख्याल रख कर अपने गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं. 

भारतीय गेमर्स पर केंद्रित होगा गेम का कंटेंट 

Battlegrounds Mobile India का निर्माण भारतीय गेमर्स को केंद्र में रखकर किया गया है. इसलिए इसका कंटेंट भी इस बार इसी तर्ज पर तैयार किया गया है. प्लेयर स्किन, गन स्किन और इवेंट समेत सभी फीचर्स में इसकी झलक देखने को मिलेगी. क्राफ्टन ने घोषणा की है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम एक्सक्लूसिव इन-गेम इवेंट्स जैसे आउटफिट्स और फीचर्स के साथ रिलीज होगा. टूर्नामेंट और लीग के साथ इसका खुद का एकस्पोर्ट इकोसिस्टम भी होगा. Krafton ने इस से पहले बयान जारी कर कहा था कि, "नियमित रूप से इन-गेम कंटेंट को लाने के दौरान इ-स्पोर्ट इकोसिस्टम बनाने के लिए भागीदारों के साथ भी सहयोग किया जाएगा. जल्द ही इसकी शुरुआत भारत को केंद्र में रखकर तैयार की गयी एक्सक्लूसिव इन-गेम इवेंट्स सीरीज से की जाएगी."

इ-स्पोर्ट टूर्नामेंट का मिलेगा विकल्प 

साथ भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें नए इ-स्पोर्ट टूर्नामेंट का विकल्प भी दिया जाएगा. PUBG प्लेअर आदि सावंत जो कि Dynamo Gaming के नाम से प्रसिद्ध है ने कहा, "भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के लिए नए चैलेंज, नए कंटेंट, नए गेमर्स और नयी उम्मीद इस के साथ जुड़ी हुयी है. इस नए गेम के साथ ही हम अपने दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ गेमिंग एक्सपीरियंस देने का प्रयास करेंगे. हम इस नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

प्री-रजिस्ट्रेशन पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्स

Krafton ने इस से पहले एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले फैंस स्पेसिफिक रिवॉर्ड्स के लिए क्लेम कर सकेंगे. ये रिवॉर्ड्स केवल भारतीय प्लेयर्स के लिए ही होंगे. प्री-रजिस्टर करने के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर "प्री-रजिस्टर" बटन पर क्लिक करना होगा. गेम लॉन्च होने पर क्लेम करने के लिए रिवॉर्ड अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे. इन रिवॉर्ड्स में Recon Mask, the Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300 AG शामिल हैं. 

PUBG Mobile के जैसे ही हो सकते हैं मैप्स 

Battlegrounds Mobile India ने गेम में नए मैप्स को लेकर भी अब तक कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि गेम के टीजर में जहां PUBG के संहोक मैप से मिलता जुलता एक हिस्सा देखने को मिला. वहीं अनाउनस्मेंट पोस्टर में PUBG के मीरामार की तरह का मैप देखने को मिला.ऐसा माना जा रहा है कि नए गेम में PUBG Mobile के ही मैप देखने को मिल सकते हैं. हालांकि इनके नाम में बदलाव किया जा सकता है.

पुराने डाटा को लेकर नहीं है कोई जानकारी 

एक बड़ा सवाल पुराने डाटा को लेकर PUBG Mobile Global के प्लेयर्स के मन में भी होगा. इस बात को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं है कि PUBG Mobile Global के प्लेयर्स इस नए गेम में अपने पहले से ही अनलॉक स्किन, रिवॉर्ड्स और खरीदे गए इन गेम कंटेंट को रख पायेंगे या नहीं. Battlegrounds Mobile India ने इसको लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की है. हालांकि नयी करेंसी और अन्य नए फीचर्स के चलते इस मामले में PUBG Mobile Global के प्लेयर्स को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. 

डेटा सिक्योरिटी का होगा खास ख्याल

कंपनी ने कहा है कि इस बार डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी का खास ख्याल रखा गया है. क्राफ्टन ने कहा है कि इस बार लॉ- रेगुलेशन का भी ध्यान रखा जाएगा. क्राफ्टन के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए इस बार नियम थोड़े सख्त होंगे. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम खेलने के लिए उन्हें पैरेंट्स की परमिशन की जरूरत होगी और उन्हें पैरेंट्स का मोबाइल नंबर भी देना होगा, जिससे ये मालूम होगा कि वो गेम खेलने योग्य हैं या फिर नहीं. इस के अलावा वो एक दिन में केवल 3 घंटे ही इस गेम को खेल सकेंगे. 

यह भी पढ़ें 

Google IO 2021: गूगल ने अपने नए Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का किया एलान, प्राइवेसी और डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव

Airtel Offers: लॉकडाउन के बीच एयरटेल दे रही हैं अपने ग्राहकों को खास ऑफर, ग्रामीण इलाकों पर है फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget