एक्सप्लोरर

Apple store: 50-80 हजार तो कम है...दिल्ली और मुंबई में खुले एपल स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी इतनी सैलरी

Apple store: एपल ने हाल ही में मुंबई और दिल्ली में अपने दो ऑफिशियल स्टोर खोले हैं. एक मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है और दूसरा दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में. 

Apple Offline Store: जिस तरह एपल के स्मार्टफोन महंगे मिलते हैं ठीक उसी तरह एपल स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी कंपनी मोटी सैलरी देती है. यहां काम करने वाले कर्मचारियों को 50-60 या 80 हजार नहीं बल्कि कुछ और ही अमाउंट कंपनी देती है. एपल ने हाल ही में भारत में अपने दो ऑफिशियल स्टोर खोले हैं जिसमें से एक मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्थित है और दूसरा राजधानी दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में. इन दोनों स्टोर में करीबन 170 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. ये कर्मचारी कोई नार्मल सेल्स पर्सन नहीं है बल्कि इनकी डिग्री और सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

बी कॉम-एमकॉम से बढ़कर है डिग्री

इकोनामिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों के पास एमटेक, एमबीए, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक, पैकेजिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग आदि सब्जेक्ट की डिग्री है. कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कैंब्रिज और ग्रिफ़िथ यूनिवर्सिटी से पूरी की है. कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें कंपनी ने यूरोप से दिल्ली और मुंबई में ट्रांसफर किया है. मुंबई स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी 25 से ज्यादा भाषाएं जानते हैं जबकि राजधानी दिल्ली में काम कर रहे कर्मचारी 15 अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं.

सालाना इतने का पैकेज !

एपल कितनी सैलरी अपने स्टोर के कर्मचारियों को देता है इसपर कोई आधिकारिक बयान कंपनी ने नहीं दिया है. इकोनामिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, कंपनी स्टोर के एम्प्लॉइज को कम से कम 1 लाख रुपये प्रति माह और सालाना 12 लाख या उससे ज्यादा का पैकेज देती है. ये सैलरी पैकेज आम मोबाइल फोन के स्टोर में काम कर रहे कर्मचारियों से 50 गुना ज्यादा है. कर्मचारियों को एपल सिर्फ सैलरी ही नहीं देता बल्कि एपल वेबसाइट के मुताबिक, एंप्लाइज को मेडिकल प्लान्स, एजुकेशनल कोर्स, हेल्थ बेनिफिट, फैमिली के लिए दूसरे तरह के ग्रांट्स और एपल प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जाता है.

स्टोर का किराया ही हैरान करने वाला

जिस तरह कर्मचारियों पर एपल मोटा पैसा खर्च करती है ठीक ऐसा ही कंपनी अपने स्टोर के साथ भी कर रही है. एपल मुंबई में अपने स्टोर के लिए हर महीने 42 लाख और दिल्ली में करीब 40 लाख रुपये खर्च कर रही है. ये पैसा बतौर किराए के रूप में कंपनी देती है. इसके अलावा रेवन्यू का कुछ हिस्सा स्टोर ओनर के साथ भी शेयर किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Blue Tick: ट्विटर पर किसे मिलेगा ब्लू टिक और किसे नहीं ये इन बातों से तय होगा, पैसे भरना ही सबकुछ नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना
एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी
एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget