एक्सप्लोरर

धूम मचा रहा है यह रिचार्ज प्लान, लगभग 5 रुपये की डेली लागत में मिल रही सालभर की वैलिडिटी, 600GB डेटा

सरकारी कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है. लगभग 5 रुपये की डेली लागत में यह ग्राहकों को सालभर की वैलिडिटी और डेटा जैसे बेनेफिट दे रहा है.

देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई शानदार रिचार्ज ऑफर पेश करती है. किफायती दामों वाले इन प्लान्स में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग समेत कई बेनेफिट्स मिलते हैं. अब कंपनी एक और रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जिसमें एक साल की वैलिडिटी के साथ खूब सारा डेटा और कॉलिंग का बेनेफिट दिया जा रहा है. आइए, इस रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.

BSNL का 1,999 रुपये का प्लान

BSNL के इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को हर महीने या बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. इसके साथ प्लान में 600GB डेटा और फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है. यूजर्स देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा वैलिडिटी के दौरान 100 SMS भी प्रतिदिन ऑफर किए जा रहे हैं.

इन लोगों के काम का है प्लान

यह प्लान उन लोगों के काम का है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा और कॉलिंग की जरूरत पड़ती है. यह प्लान रिचार्ज समाप्त होने के बाद सिम के डिएक्टिवेट होने की चिंता भी दूर करता है. एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 2026 तक वैलिडिटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस प्लान की डेली लागत लगभग 5 रुपये पड़ती है. इसमें कंपनी डेटा, कॉलिंग, लंबी वैलिडिटी और SMS की सुविधा दे रही है.

जियो और एयरटेल के मुकाबले काफी कम है कीमत

BSNL के इस प्लान की कीमत एयरटेल और जियो के एनुअल रिचार्ज से काफी कम है. जियो का 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 3,599 रुपये का है, जिसमें डेली 2.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS, फ्री कॉलिंग, कुछ कूपन और दूसरे बेनेफिट मिल रहे हैं. एयरटेल की बात करें तो कंपनी 3,599 और 3,999 रुपये में दो प्लान ऑफर करती है. इनमें क्रमश: रोजाना 2GB और 2.5GB डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ भी कुछ दूसरे बेनेफिट हैं. 

ये भी पढ़ें-

Silicon-Carbon बैटरी के साथ आते हैं ये Smartphone, एक बार चार्ज करने पर चलते हैं लंबे, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget