एक्सप्लोरर

Apple M3 iPad Pro: एप्पल के अगले आईपैड में होगी स्पेशल स्क्रीन, ये होगा दुनिया का सबसे हल्का, पतला और मजबूत टैबलेट

Apple iPad: 2024 में लॉन्च होने वाले आईपैड में एप्पल कंपनी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. यूजर्स को आने वाले नए आईपैड में एक दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन डिस्प्ले देखने को मिल सकती है.

Apple M3 iPad Pro: एप्पल 2024 में लॉन्च करने वाले अपने अगले आईपैड में कुछ बड़े बदलाव कर सकते है. एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल कंपनी 2024 के फर्स्ट हाफ यानी पहले 6 महीने में नया आईपैड लॉन्च कर सकती है. 

नए आईपैड की खासियत

ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले आईपैड में एप्पल का M3 Chipset लगाया जाएगा. यह आईपैड OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है. डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सीईओ रॉस यंग की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अपने नए आईपैड प्रो में LTPO-आधारित OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकता है.

रॉस यंग ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि, आने वाला नया आईपैड प्रो टेंडेम स्टैक डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला टैबलेट होगा, जो इसे और भी ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बना देगा. LTPO पैनल आईपैड के पॉवर कंजम्पशन को कम कर देगा. 

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हुआ खुलासा

दरअसल, 6 जनवरी को एप्पल हब नाम के एक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से 2024 में आने वाले आईपैड के बारे में एक पोस्ट किया गया. इस पोस्ट में आईपैड की पिक्चर के साथ लिखा है कि, इसके साइत 11 और 13 इंच होंगे. इसमें ओलेड डिस्प्ले होगा. नया डिजाइन होगा, एम3 चिप होगा, कैमरा क्वालिटी बेहतर होगी, 4टीबी तक का स्टोरेज होगा, और इसकी शुरुआत कीमत 1500 डॉलर यानी करीब सवा लाख रुपये होगी.

एप्पल हब के इस पोस्ट पर रॉस यंग ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि,  नए आईपैड के ओलेड पैनल के बारे में और भी काफी कुछ कहा जा सकता है. पहली बात की ओलेड पैनल एलटीपीओ के साथ आएगा. यह टेंडम स्टैक के साथ पहला ओलेड टैबलेट होगा, जिससे टैबलेट की डिस्प्ले और ओवरऑल लाइफ सबसे ज्यादा हो जाएगी. यह सबसे हल्का और पतला ओलेड टैबलेट भी होगा.  बहरहाल, अब देखना होगा कि एप्पल कंपनी अपने इस नए टैबलेट को कब तक लॉन्च करती है और भारत में इस शानदार आईपैड को कितनी कीमत में पेश किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Moto Razr 40 Ultra: बेहद खूबसूरत और नए रंग में लॉन्च हुआ बीच से मुड़ने वाला फोन, ₹10,000 का डिस्काउंट उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget