एक्सप्लोरर

Apple iPhone 16 Price: नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ जानें भारत में कितनी है iPhone 16 की कीमत?

Apple Event 2024: एप्पल ने नया आईफोन यानी iPhone 16 लॉन्च कर दिया है. इस आईफोन में कंपनी ने काफी नए फीचर्स को शामिल किया है. आइए हम आपको नए आईफोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

iPhone 16 Launched in India: एप्पल ने भारत समेत पूरी दुनिया में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज का पहला फोन आईफोन 16 है, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से की जा रही थी. एप्पल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित अपने हेडक्वार्टर में आयोजित इट्स ग्लोटाइम नाम के एक इवेंट में आईफोन की इस नई सीरीज के साथ कई अन्य प्रॉडक्ट्स को भी लॉन्च किया है. इस आर्टिकल में हम आपको आईफोन 16 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं.

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

डिस्प्ले: आईफोन 16 प्लस में कंपनी ने 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, Dynamic Island, True Tone, P3 Wide Colour और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए Apple A18 चिपसेट दिया गया है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन iOS 18 पर बेस्ड सॉफ्यवेयर पर रन करता है.

रैम: यह फोन 8GB RAM के साथ आता है.

स्टोरेज: इस फोन को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शिफ्ट OIS के सात आता है. इसके अलावा इस फोन में 12MP का एक अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 12MP का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है. 

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: इस फोन में Li-ion, MagSafe, Qi2, Qi वायरलेस चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

अन्य फीचर्स: इस फोन में एक्शन बटन, एप्पल इंटेलीजेंस और कैमरा कंट्रोल बटन जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

कलर्स: इस फोन को कंपनी ने कुल 5 कलर्स - ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन कलर्स में लॉन्च किया है.

कीमत और बिक्री

इस फोन की शुरुआती कीमत 799 यूएस डॉलर (करीब 67,000 रुपये) है. 

इस फोन को 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

iPhone 16 के खास फीचर्स

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने आज आखिरकार आईफोन 16 को लॉन्च कर दिया. इसे नए रंग  अल्ट्रामरीन, टील, और पिंक कलर्स में लॉन्च किया गया है. इसके अलावा इसे व्हाइट और ब्लैक में कलर्स में भी लॉन्च किया है. एप्पल ने एक मजबूत सिरेमिक शील्ड और ग्लास फिनिश देने का भी दावा किया है. इसमें 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइनेटस दी गई है, जो कड़ी धूप में भी कंटेंट देखने को में मदद करती है. इसमें एक कस्टमाइजेबल एक्शन बटन है, जिसमें शॉर्टकट्स सेट कर सकते हैं.

  • कस्टमाइजेबल एक्शन बटन (Customisable Action Button)
  • कैमरा कंट्रोल फीचर (Camera Control Feature)
  • विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स (Visual Intelligence Features)
  • सिरेमिक शील्ड और ग्लास फिनिश (Ceramic Shield and Glass Finish)
  • 2,000 निट्स तक की चमक (Up to 2,000 Nits of Brightness)

iPhone 16 का चिपसेट

नई एप्पल आईफोन 16 में जनरेटिव एआई मॉडल्स के लिए एक नए न्यूरल इंजन के साथ एक ब्रांड न्यू A18 Chip दी गई है. एप्पल के अनुसार, यह आईफोन 15 में सीपीयू से 30 प्रतिशत तक ज्यादा फास्ट है. कंपनी का कहना है कि इसका जीपीयू आईफोन 15 में जीपीयू से 40% तक ज्यादा तेज है. इस चिपसेट के साथ यह आईफोन एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स के साथ आता है. इसके अलावा इसमें जनरेटिव एआई मॉडल्स फीचर्स भी दिए गए हैं.

आईफोन 16 के चिपसेट की खास बातें:

ए18 चिप (A18 Chip)
न्यूरल इंजन (Neural Engine)
जनरेटिव एआई मॉडल्स (Generative AI Models)
मेमोरी सुधार (Memory Enhancements)
एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence)
फास्ट सीपीयू (CPU)
फास्ट जीपीयू (GPU)

Apple Intelligence में क्या है खास

Apple ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी, Apple Intelligence को भी पेश किया है. एप्पल का दावा है कि यह यूज़र्स की बातों को समझने और निजी क्लाउड कंप्यूट के माध्यम से उनकी गोपनीयता की रक्षा करेगी. इस फीचर का उपयोग करते समय डेटा एप्पल के माध्यम से शेयर या स्टोर नहीं किया जाएगा. एप्पल ने वर्ल्ड-लेवल एनर्जी एफिसिएंसी का भी दावा किया है. कंपनी का कहना है कि इसका लक्ष्य 2030 तक कार्बन-न्यूट्रल होना है.

एप्पल इंटेलीजेंस iOS अपग्रेड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जिसके जरिए किसी टेक्स्ट को ड्राफ्ट, पब्लिश आदि करने में मदद मिलेगी. यूज़र्स टेक्स्ट-बेस्ड प्रॉम्प्ट्स के जरिए नए इमोजी भी बना पाएंगे. इमेज प्लेग्राउंड यूज़र्स को पूरी तरह से नई इमेज क्रिएट करने में मदद करेगा. 

एप्पल इंटेलीजेंस यूज़र्स को उनके स्टोर में फोटो और वीडियो खोजने में भी मदद करेगा. यूज़र्स इस एआई फीचर की मदद से सिर्फ कीवर्ड्स की मदद से किसी भी फोटो या वीडियो को आसानी से खोज पाएंगे. इसकी मदद से अपने इनबॉक्स को चेक करना आसान हो जाएगा, इसके अलावा अपने नोटिफिकेशन स्कैन करना भी आसान हो जाएगा.

Siri भी अपनी भाषा समझ को बेहतर करेगा ताकि अगर बोलने वाले ने कुछ गलती भी की है तो उसको समझ सके. यह यूज़र्स को iPhones को बेहतर तरीके से नेविगेट करने में भी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें:

Apple Event 2024 Highlights: iPhone 16 सीरीज समेत कुल 9 प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, जानें सबकी कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना फोन बेचना चाहते हैं भारतीय! लेकिन 70% लोग इस एक डर की वजह से रुक जाते हैं, जानें पूरी जानकारी
पुराना फोन बेचना चाहते हैं भारतीय! लेकिन 70% लोग इस एक डर की वजह से रुक जाते हैं, जानें पूरी जानकारी
Gadgets For Students: छात्रों के बहुत काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट
Gadgets For Students: छात्रों के बहुत काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट
ChatGPT का बड़ा अपडेट! अब समय पर मिलेगा हर चीज का अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये नया फीचर
ChatGPT का बड़ा अपडेट! अब समय पर मिलेगा हर चीज का अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये नया फीचर
Smartphone Battery Health: 100% चार्ज होने के बाद भी क्यों नहीं बंद होती फोन की चार्जिंग, बैटरी फुल होने के बाद कहां जाता है करंट?
100% चार्ज होने के बाद भी क्यों नहीं बंद होती फोन की चार्जिंग, बैटरी फुल होने के बाद कहां जाता है करंट?

वीडियोज

Shiv Sena UBT Crisis: 'शोले' का डायलॉग..' कु@त्ता-टाइगर' और भयंकर वार... शिंदे-उद्धव में आर-पार!
Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क शोरूम चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: 'चढ़ावा चोरों' पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? | UP News | Ayodhya
Ram Mandir Donation Row | Mahadangal: आस्था पर 'डाका'-किसी ने क्या रोका! | Mandir Chori | SIT
Sansani | Crime News: बिहार की 'कातिल' पुलिस ! | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता, जैसा...', PoK में पाकिस्तान आर्मी की बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारी, निहत्थों पर कर दी थी फायरिंग
'फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता, जैसा...', PoK में PAK आर्मी की बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारी
उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- 'अमित शाह 2029 की तैयारी...'
उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- 'अमित शाह 2029 की तैयारी...'
महुआ मोइत्रा भी छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने अचानक कर दी मोदी सरकार की तारीफ
महुआ मोइत्रा भी छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने अचानक कर दी मोदी सरकार की तारीफ
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को...
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को
Opinion: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज में जाति धर्म के आगे प्रेम-हत्या क्यों बढ़ रही है?
Opinion: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज में जाति धर्म के आगे प्रेम-हत्या क्यों बढ़ रही है?
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
Eye Floaters Warning Signs: कम उम्र में आंखों के सामने दिख रहे काले धब्बे, जानें Eye Floaters कब बन सकते हैं खतरे की घंटी?
कम उम्र में आंखों के सामने दिख रहे काले धब्बे, जानें Eye Floaters कब बन सकते हैं खतरे की घंटी?
Embed widget