एक्सप्लोरर

कुंभ खत्म होने से पहले और कड़ी हुई सुरक्षा, भीड़ पर नजर रखने के लिए यूज होगा AI सर्विलांस सिस्टम, करेगा ये काम

महाकुंभ मेला समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. अब बाकी बचे 3 दिनों में भारी भीड़ होने का अनुमान है. इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए एआई सर्विलांस सिस्टम का सहारा लिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेला समापन की ओर बढ़ रहा है. 13 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा. अगले तीन दिनों में संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की उम्मीद है. इसके मद्देनजर भीड़ पर नजर रखने और किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए मेला प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस सर्विलांस सिस्टम लागू किया है. आइए जानते हैं कि यह सिस्टम मेला प्रशासन की कैसे मदद करेगा.

भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार लगा ऐसा सिस्टम

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार ऐसा कदम उठाया जा रहा है. यह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनहोनी घटनाओं को टालने में मदद करेगा. बता दें कि 29 जनवरी को कुंभ मेले में भगदड़ मच गई थी, जिसके चलते 30 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद मेला प्रशासन और सतर्क हो गया है.

CCTV कैमरा और AI डिवाइस रखेंगे नजर

जानकारी के मुताबिक, इस सर्विलांस सिस्टम में 2,750 CCTV कैमरा और 250 AI डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनकी मदद से भीड़ पर नजर रहेगी. AI सिस्टम कमांड सेंटर को भीड़, लोगों की आवाजाही, पार्किंग स्टेटस और विशेष स्थानों पर लोगों के जमा होने की जानकारी देता रहेगा. इनकी मदद से प्रशासन के पास रियल-टाइम इंफोर्मेशन होगी और अगर उसे अगर कहीं खतरा दिखेगा तो वह समय से अलर्ट जारी कर देगा. पुलिस का कहना है कि वह भविष्य में होने वाले आयोजनों में इस सिस्टम की मदद लेने का विचार कर रही है.

CCTV फीड को मॉनिटर करने के लिए 400 कर्मी

कमांड सेंटर में CCTV फीड को मॉनिटर करने के लिए कर्मी तैनात किए गए हैं. ये मेला के 25 सेक्टरों से आने वाली फीड को लगातार मॉनिटर करते हैं. इसके अलावा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की फ्रीक्वैंसी को भी बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें-

Sim Card बेचने के लिए जरूरी होगा यह काम, नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget