एक्सप्लोरर

Zika Virus: कानपुर में बेकाबू हुआ जीका वायरस, एक दिन में सामने आए 25 नए संक्रमित, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट 

UP Zika Virus: कानपुर में (Kanpur) जीका वायरस (Zika Virus) का हमला तेज होता जा रहा है. 24 घंटे में 25 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. शहर में अब तक जीका वायरस संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है.

Kanpur Zika Virus: कानपुर (Kanpur) में जीका वायरस (Zika Virus) अब तेजी से पांव पसार रहा है. जीका वायरस का सोर्स क्या है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है. इस बीच 24 घंटे में 25 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) और जिला प्रशासन (District Administration) जीका वायरस को कंट्रोल करने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है, लेकिन वायरस आउट ऑफ कंट्रोल होता दिख रहा है. 

लगातार बढ़ रहे हैं मरीज 
25 अक्टूबर को जीका वायरस का उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पहला रोगी सामने आया था. एयरफोर्स कर्मी में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद रोकथाम के लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. बावजूद इसके जीका वायरस का फैलाव होता जा रहा है. दिल्ली से केंद्रीय टीम, राजधानी लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम और कानपुर शहर में तमाम टीमें वायरस के प्रसार को रोकने में लगी हुई हैं. लेकिन, संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक करीब 1250 से ज्यादा लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें 36 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हो चुकी है. 

24 घंटे में सामने आए 25 नए मामले 
कानपुर में जीका वायरस का हमला तेज होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 25 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. शहर में अब तक मिले जीका वायरस संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है. लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. डीएम के आदेश पर नमूने लेने और जांच करने का काम काफी तेज कर दिया गया है. इससे के पहले 11 जीका संक्रमित मिले थे. इनमें 2 हेल्थ वर्कर के शामिल होने से स्वासथ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है. 

तैजी से फैल रहा है संक्रमण
प्रशासन के निर्देश पर दोनों हेल्थ वर्कर की ट्रैवल हिस्ट्री बनाई जा रही है. इनके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे. 90 के करीब स्वास्थ्य विभाग की टीमें जीका वायरस के प्रसार पर रोक लगाने में जुटी हुई हैं. साफ-सफाई, सैनिटाइजर सैनिटेशन और एंटी लारवा छिड़काव के साथ-साथ सभी उपाय किए जा रहे हैं, बावजूद इसके जीका वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. दीपावली जैसे त्यौहार के बीच जीका वायरस के बढ़ते संक्रमण ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. स्वास्थ विभाग और ज्यादा सतर्क होकर इसके प्रसार को रोकने में जुट गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Ayodhya Diwali Celebrations: दीपों की रोशनी से जगमगाई भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, दिखा खूबसूरत नजारा 

Ayodhya Deepotsav: सीएम योगी ने दी दीपोत्सव की बधाई, विपक्ष पर किए तीखे कटाक्ष, बोले- 'मोदी है तो मुमकिन है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget