एक्सप्लोरर

रायबरेली में युवक ने खुद को मारी गोली, खुदकुशी से पहले दोस्त को फोन कर कही थी ये बात

यूपी के रायबरेली में अभिषेक सिंह नाम के युवक ने खुद को गोली मार ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके के लिए दौड़े लेकिन तब तक युवक जमीन पर गिरा तड़प रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या का कारण अभी नहीं पता चल पाया है. लेकिन, प्रेम प्रसंग का मामला सामने जरूर आ रहा है. मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर का है.

लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर मैदान में अभिषेक सिंह नाम के युवक ने खुद को गोली मार ली. गोली लगने के बाद अभिषेक मौके पर ही गिर गया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो देखा अभिषेक मौके पर तड़प रहा था. जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोस्त को किया फोन अभिषेक महाराजगंज थाना क्षेत्र के परेन्दा का रहने वाला था और वो शहर आकर काम करता था. बीती शुक्रवार की रात अभिषेक ने अपने एक मित्र को फोन करके कहा कि वो आत्महत्या करने जा रहा है और मेरे घरवालों को संभाल लेना. पूछने पर बताया कि वो छजलापुर के मैदान में खड़ा है. इतना सुनते ही उसके मित्र और परिजन मैदान की तरफ दौड़ पड़े लेकिन तब तक अभिषेक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. सूत्रों के मुताबिक अभिषेक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे क्षुब्ध होकर अभिषेक ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है.

पुलिस कर रही है जांच पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर में अभिषेक नाम के युवक ने देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव बोले, 'अंधेर नगरी चौपट राजा, देखना है तो यूपी आजा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget