एक्सप्लोरर

ठगी का शिकार हुए युवक ने की खुदकुशी, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

पीलीभीत में ठगी का शिकार हुए युवक ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली. युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो में युवक ने पीएम मोदी और सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाई है.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नौकरी ठगी का शिकार हुए शख्स ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक ने खुदकुशी करने से पहले अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में युवक ने पीएम मोदी और सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कई बड़े लोगों पर आरोप लगाया है. मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना हजारा थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी की है.

नौकरी के नाम पर हुई ठगी मृतक युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है. वीडियो में अभिषेक ने आरोप लगाया कि लखनऊ में कुछ ठगों ने रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे लाखों रुपए की रकम ठग ली. ये रकम उसके पिता और उसने कर्ज पर लोगों से ली थी. नौकरी न लग पाने की वजह से कर्जदारों का काफी दबाब था, जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कई बड़े लोगों पर आरोप लगाया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

एफआईआर दर्ज पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि अभिषेक नाम के शख्स ने खुदकुशी कर ली है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है. मामले में जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद हादसे में बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, 13 लोगों का इलाज जारी, तीन की हालत बेहद नाजुक

अयोध्या: राम मंदिर की बुनियाद में किया गया बड़ा बदलाव, अब इन पत्थरों का होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget