एक्सप्लोरर

चंदौली: जलप्रपात में नहाते समय तेज बहाव में बह गया युवक, 24 घंटे बाद कुंड से मिली लाश 

यूपी के चंदौली जिले में नहाते समय अचानक जलप्रपात के कुंड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक के दोस्तों ने बताया कि काफी प्रयास किया गया लेकिन मनोज को बचाया नहीं जा सका.

Chandauli Waterfall Accident: गर्मी से परेशान लोग इस समय पहाड़ों की तरफ रुख करते हुए पर्यटन स्थलों की तरफ जा रहे हैं. चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित विश्व प्रसिद्ध राज दरी देव दरी जलप्रपात पर भी बड़ी संख्या में सैलानी आसपास के जिलों के अलावा बिहार से भी पहुंच रहे हैं. कई बार लोग जलप्रपात का लुफ्त उठाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं. जिस कारण लगातार हादसे भी हो रहे हैं. ऐसी ही घटना मंगलवार शाम हुई जब एक युवक राज दरी जलप्रपात में नहाते समय अचानक गहरे कुंड में जा गिरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

कुंड में गिरा युवक 
बारिश के कारण जलप्रपात पर जल प्रवाह देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. इसी क्रम में बक्सर से 10 युवकों का एक दल मंगलवार को राज दरी जलप्रपात पहुंचा था. यहां पर इन युवकों में से मनोज वर्मा नहाते नहाते अचानक जल प्रपात के कुंड में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान तेज बहाव में जब युवक बह रहा था तो उसके दोस्तों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया और शोर भी मचाया लेकिन बचा नहीं पाए.

बाहर निकाला गया शव 
मंगलवार की शाम को काफी प्रयास किया गया लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हुआ. इस दौरान घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो वो भी राज दरी आ पहुंचे. काफी प्रयास और खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों ने बुधवार की देर शाम युवक का शव राज दरी जलप्रपात की कुंड से बाहर निकाला. इस दौरान मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और दोस्तों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तेज था पानी का बहाव 
मृतक के दोस्त विशाल ने बताया की अपने 10 दोस्तों के साथ राज दरी घूमने आए थे. जलप्रपात में नहाते समय मनोज वर्मा  फिसलकर तेज बहाव वाले पानी में बहने लगा. पकड़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वो जल कुडं में चला गया. इसकी सूचना जब वन विभाग को दी तो वो सिर्फ कागजी कार्रवाई कर चले गए.

बचा नहीं पाए
मृतक के दोस्त रितेश ने बताया कि राज दरी जल प्रपात में नहाने के दौरान ये दुर्घटना हुई है. बचाने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन, पानी का बहाव काफी तेज होने से मनोज कुमार वर्मा को बचा नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: 

आगरा: महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या से हड़कंप, लाश के पास मिला पूजा का सामान, जांच में जुटी पुलिस

प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- जिस 'प्रॉपर्टी' पर योगी जी बैठे हैं, जनता उसे जब्त कर सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget