एक्सप्लोरर

बेखौफ बदमाशों का आतंक, रायबरेली में बीच चौराहे पर दौड़ाकर युवक को मारी गोली

रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे का रहने वाला मोहम्मद मूसा चौराहे पर चाय पीने गया था. यहां कुछ अज्ञात बदमाश आए और मूसा को दौड़ाकर गोली मार दी.

रायबरेली: बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि किसी को सरेराह गोली मारने में उन्हें किसी का भय नहीं होता है. बदमाश खुलेआम घटना को अंजाम देते हैं पुलिस को चुनौती देकर फरार भी हो जाते हैं. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे के पास का है जहां एक युवक को दौड़ाकर गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार भी हो गए. युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए जिनको नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

फरार हो गए बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे का रहने वाला मोहम्मद मूसा चौराहे पर चाय पीने गया था. यहां कुछ अज्ञात बदमाश आए और मूसा को दौड़ाकर गोली मार दी. जैसे ही यूसा को गोली लगी वो नीचे गिर गया. गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे. लोगों ने आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंचे अधिकारी जैसे ही गोलीकांड की सूचना मूसा के परिजनों और अन्य लोगों को हुई, सैकड़ों की संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए. लोगों के आक्रोश और बढ़ती भीड़ देख अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी, शहर कोतवाल अतुल सिंह सहित लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया. लोगों का बढ़ता आक्रोश और अनहोनी की आशंका के चलते नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह और उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए.

बेखौफ बदमाशों का आतंक, रायबरेली में बीच चौराहे पर दौड़ाकर युवक को मारी गोली

भारी पुलिस बल तैनात उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित और क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने मृतक के भाई से बात करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन आक्रोशित युवक ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दे दी और कहा कि हमें कोई कार्रवाई नहीं चाहिए हम खुद इसका बदला लेंगे. बावजूद इसके बड़े ही शांत भाव से अधिकारी परिजनों के आक्रोश को शांत करने में लगे रहे. वहीं, दूसरी तरफ कोई अनहोनी घटना न घट जाए इसे देखते हुए भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:

यूपी के बदायूं गैंगरेप और हत्या का मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बदायूं गैंगरेप: मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, जानें- इस घटना से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget