एक्सप्लोरर

यूपी: बेसिक शिक्षा 2021-22 में होंगे बड़े बदलाव, हर ब्लॉक में बनेंगे मॉडल स्कूल, कार्ययोजना तैयार

यूपी में बेसिक शिक्षा 2021-22 में बड़े बदलाव की तैयारी है. इसके लिए 11,429.14 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है.

लखनऊ. योगी सरकार यूपी बेसिक शिक्षा 2021-22 में कई बड़े बदलाव करने जा रही है. अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही प्री प्राइमरी शिक्षा का इंतजाम होगा. साथ ही प्रदेश के 901 शैक्षिक ब्लॉक में से प्रत्येक में मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और परिषदीय उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान को रूचिकर तरीके से समझाने के लिए किट भी मुहैया कराई जाएगी. मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी दी गई. 

कार्ययोजना में बेसिक शिक्षा के लिए 11,429.14 करोड़ रुपये, टीचर एजुकेशन के लिए 183.86 करोड़ रुपये और माध्यमिक शिक्षा के लिए 1,150 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं.

बेसिक शिक्षा में निर्माण कार्यों के लिए 2700.79 करोड़ रुपये प्रस्तावित है. इसके तहत 7209 अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण, 2868 जर्जर विद्यालयों का पुनर्निर्माण, 8070 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर, 15587 विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, 19800 विद्यालयों का विद्युतीकरण, 806 विद्यालयों में सोलर पैनल की व्यवस्था, 15191 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए इंसीनरेटर, 301 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण, प्रत्येक शैक्षिक ब्लॉक में मॉडल स्कूल की स्थापना, 278 विद्यालयों में पेयजल सुविधा, 103 विद्यालयों में बड़े मरम्मत कार्य, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के कार्यक्रम के लिए 1051.15 करोड़ रुपए की धनराशि प्रस्तावित की गई है.

वहीं, बालिका शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 1295.11 करोड़ रुपये, प्रदेश के 75 केजीबीवी को कक्षा 12 तक अपग्रेड करने का प्रस्ताव, सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रमों के लिए 1773.47 करोड़ रुपये जिससे सभी विद्यार्थियों को मुफ्त में यूनिफॉर्म, जूता मोजा व पाठ्यपुस्तकें शामिल है. जबकि दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के लिए 44.41 करोड़ रुपये, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों के वेतन के लिए 5404.36 करोड़ रुपये, 2021-22 में मिड डे मील के लिए 4222.51 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना भी केंद्र को प्रस्तावित दी गई है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi-Yogi Meet: पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक खत्म, करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम योगी की मुलाकात जारी, कई अहम मुद्दों पर हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget