एक्सप्लोरर

रायबरेली: वट वृक्ष के चारों तरफ गंदगी देख महिलाएं नाराज, प्रशासन के खिलाफ दिखा आक्रोश

रायबरेली में व्रती महिलाएं उस वक्त प्रशासन से नाराज दिखीं, जब उन्होंने वट वृक्ष के आसपास गंदगी का ढेर देखा. वट सावित्री की पूजा करने पहुंची महिलाएं इस दौरान नाराज दिखीं.

रायबरेली: अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं लेकिन वट वृक्ष के चारों तरफ यदि गंदगी का अंबार लगा हो तो पूजा कितनी विधि विधान से हो सकती है इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसा ही वाकया नगर क्षेत्र के मलिक मऊ के महुआ पार्क में देखने को मिला. जहां महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के लिए इकट्ठा हुई थी लेकिन वटवृक्ष के चारों तरफ फैली गंदगी के अंबार ने नगर पालिका परिषद के कार्यों की कलई खोल कर रख दी. गंदगी का अंबार देखकर व्रती महिलाओं में प्रशासनिक अमले के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला.

लापरवाही के चलते लगा गंदगी का अंबार

नगर क्षेत्र के मलिक मऊ मोहल्ले के महुआ पार्क में एक बहुत पुराना वटवृक्ष है. जहां मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं विधि विधान से पूजा करती आई हैं. हर साल पूजा से पहले नगर पालिका परिषद साफ सफाई का का काम करवाता आया है लेकिन इस बार घोर लापरवाही के चलते पूजा स्थल के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिसको देखकर व्रती महिलाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया. किसी तरह वट वृक्ष के चबूतरे को साफ करके महिलाओं ने पूजा अर्चना तो की लेकिन परिसर में फैले गंदगी के अंबार को देखकर व्रती महिलाओं में नाराजगी भी देखी गई.

व्रत का महत्व 

जेष्ठ मास की अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस पेड़ में सभी देवी देवताओं का वास होता है. इसलिए बरगद के पेड़ की आराधना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सावित्री अपने पति के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर वापस ले आई थी. इसलिए इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. कहते हैं इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है.

महिलाओं में नाराजगी

सैकड़ों महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करने महुआ पार्क पहुंचती हैं. क्योंकि वहां सैकड़ों साल पुराना वटवृक्ष अभी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. लेकिन इस बार जो नाराजगी व्रती महिलाओं में दिखी वह निश्चित तौर पर नगरपालिका के लिए एक बेनामी दाग की तरह माना जा रहा है. फिलहाल महिलाओं ने किसी तरह पूजा अर्चना तो की लेकिन आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए भी सही नेता चुनने की गुपचुप चर्चा करते भी दिखी.

वट वृक्ष की पूजा करने के लिए हम लोग इकट्ठा हुए थे लेकिन वहां चारों तरफ गंदगी का अंबार फैला हुआ है. किसी ने कोई साफ सफाई नहीं की. नगर पालिका की लापरवाही के चलते इस बार साफ सफाई नहीं हो पाई. किसी तरह हम लोग पूजा करके वापस जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या की रामलीला में एक बार फिर नजर आएंगे फिल्मी सितारे, ये अदाकार लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget