एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ क्यों लिया लोकसभा छोड़ने का फैसला, जानिए- सपा की आगे की रणनीति

Azam Khan News: यूपी चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

Azam Khan Resign From Loksabha: यूपी चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. आजम रामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. वो इन दिनों सीतापुर की जेल में बंद हैं. उन्होंने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था और विधानसभा चुनाव में भी जबर्दस्त जीत हासिल की थी. 

जया प्रदा को हराकर बने थे सांसद

आजम खान समाजवादी पार्टी संस्थापक सदस्यों में से एक है. सपा सरंक्षक मुलायम सिंह के वो काफी करीबी रहे हैं और अब अखिलेश यादव के भी करीबियों में गिने जाते हैं. यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान 10 बार विधायक रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आजम खान ने शानदार जीत हासिल की थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जया प्रदा को 1, 09,997 वोटों के अंतर से हराया था. आजम खान को 5, 59,177 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रही जया प्रदा के पक्ष में कुल 4,48,630 वोट पड़े थे

लोकसभा से क्यों दिया इस्तीफा

आजम खान सपा के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरह उन्होंने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि आजम, अखिलेश के साथ यूपी में रहकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे और प्रदेश में पार्टी को और मजबूत बनाने का काम करेंगे. सपा की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है. जिसके लिए पार्टी अभी से रणनीति बनाने में लग गई है. 

रामपुर में कैसी है सपा की स्थिति

रामपुर लोकसभा सीट को छोड़ने से सपा को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. ये सीट भी समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. रामपुर जिले में 5 विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें से सपा ने तीन सीटों पर शानदार जीत हासिल की है जहां वोटों का खासा अंतर हैं. वहीं दो सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि जिन सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है उसमें दूसरे नंबर पर सपा रही और जीत का अंतर बेहद कम था. रामपुर का सियासी समीकरण भी सपा के लिहाज से काफी मजबूत है. ये मुस्लिम बहुल जिला है जहां 52 फीसदी मुस्लिम आबादी है जो यहां हार और जीत का फैसला करती है. जाहिर है आजम के जाने के बाद अगर यहां उपचुनाव हुए तो सपा को जीत हासिल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें:

UP Politics: मायावती ने अपर्णा यादव के बहाने मुलायम सिंह यादव पर साधा निशाना, कहा- BJP से मिली हुई है सपा

UP News: पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने पर जया बच्चन बोलीं- अखिलेश यादव ने चेताया था लेकिन...

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget